मुंबई के लालबाग इलाके में स्थित लालबागचा राजा देश के सबसे प्रसिद्ध गणपति पंडालों में से एक है। गणेश चतुर्थी के दौरान अलग-अलग शहरों से लोग लालबागचा राजा के दर्शन के लिए आते हैं। इस पर्व में मुंबई का माहौल देखने लायक होता है। लालबागचा राजा को लोग मनोकामना पूरी करने वाले गणपति रूप में भी देखते हैं। अगर आप भी इस साल लालबागचा राजा के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके मन में VIP दर्शन को लेकर सवाल है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यहां दर्शन के लिए VIP दर्शन की सुविधा मिलती है या नहीं।
लालबागचा राजा में VIP पास मिलता है या नहीं?
लालबागचा राजा के यहां VIP दर्शन की व्यवस्था हर साल एक जैसी नहीं होती, इसलिए इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले से करवाना संभव नहीं होगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप टेलीफोन नंबर- 022-2471 3626. और ईमेल- lrsgm@rediffmail.com पर संपर्क करके जानकारी ले सकती हैं।
- लालबागचा राजा की आधिकारिक वेबसाइट पर भी आम जनता के दर्शन के लिए किसी तरह की पेड VIP पास या टिकट बुकिंग का ऑप्शन देखने को नहीं मिलता।
- इस साल, लालबागचा राजा गणेशोत्सव का त्योहार गणेश चतुर्थी, सोमवार, 14 सितंबर 2026 से शुरू होगा और अनंत चतुर्दशी, शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 तक मनाया जाएगा।
लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कहां पहुंचना होगा?
मुंबई में आप लालबाग मार्केट के पास डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर रोड पर स्थित श्री गणेश नगर में लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- इस ऐतिहासिक प्रांगण में आते ही दूर हो जाता है सबसे बड़ा डर, अनाखी है मां काली के इस मंदिर की कहानी
- मंदिर के करीब चिंचपोकली, करी रोड, और लोअर परेल (Lower Parel) रेलवे स्टेशन हैं।
- मुख दर्शन और चरण स्पर्श के लिए लाइनें सुबह 6 बजे खुलती हैं।
- गणेश उत्सव के दौरान मंदिर के आस-पास की सड़कों पर काफी ट्रैफिक होता है, इसलिए अपनी गाड़ी से आने से बचें।
निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगी कि अगर आप 2026 में लालबागचा राजा के दर्शन के लिए जा रहे हैं, तो किसी एजेंट, सोशल मीडिया पोस्ट या अनजान वेबसाइट से VIP पास खरीदने की कोशिश न करें। लालबागचा राजा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अगर बुकिंग का ऑप्शन मिलता है, तो इसपर भरोसा कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 1 ट्रिप, 5 शक्तिपीठ! जानिए हिमाचल प्रदेश में कम समय और कम बजट में कैसे करें दर्शन?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- lalbaugcha raja official website
