शिरडी महाराष्ट्र में स्थित एक फेमस धार्मिक स्थल है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए जाते हैं। आप अगर राजस्थान के जयपुर से पहली बार शिरडी जा रही हैं, तो आपको अपने बजट के हिसाब से पहले यात्रा प्लान बनाना चाहिए। आप कितने दिन ठहरना चाहती हैं और आपके साथ कितने लोग यात्रा करेंगे, प्लान में यह शामिल होना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम जयपुर से शिरडी का पूरा यात्रा प्लान बताएंगे, जिससे आप यात्रा के दौरान होने वाले खर्चों का अंदाजा लगा सकती हैं।

जयपुर से शिरडी के लिए 10 हजार रुपये का बजट प्लान

बजट में ट्रिप पूरा करना है, तो ट्रेन से सफर करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ट्रेन का किराया फ्लाइट की तुलना में काफी कम होता है, इसलिए आम लोगों के लिए यह सही साधन होगा। आप बस से भी शिरडी जा सकती हैं, लेकिन इसमें समय ज्यादा लग जाता है, इसलिए ट्रेन ही आपके लिए बेहतर होगा।

ट्रेन टिकट पर खर्च

  • स्लीपर क्लास टिकट- अकेले यात्रा कर रही हैं, तो एक तरफ का किराया लगभग 800 रुपये से 900 रुपये प्रति व्यक्ति है। ऐसे में आने पर लगभग 1600 से 1800 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होंगे।
  • एसी कोच का टिकट- एक तरफ के लिए 2000 रुपये से 2200 रुपये खर्च करने होंगे। आने-जाने के लिए लगभग 4000 रुपये तक खर्च करने पड़ जाएंगे।

ध्यान रखें कि जयपुर से ज्यादा ट्रेनें नहीं चलती। सीधा शिरडी तक के लिए महीने में शनिवार, शुक्रवार या रविवार को ट्रेनें चलती हैं।

शिरडी पहुंचने के बाद क्या करें?

शिरीड में रहने के लिए आपको कई ऑप्शन मिल जाएंगे, आप आश्रम और धर्मशाला में भी रह सकती हैं। हालांकि, ज्यादातर सीटें पहले ही भर जाती है, इसलिए आप हॉस्टल या होटल में रात गुजारें। आप अपनी सुविधा और बजट के अनुसार होटल चुनें।

  • बजट होटल- 800 से 1200 रुपये प्रति रात
  • धर्मशाला- 500 से 800 रुपये रुपये प्रति व्यक्ति

बचत टिप- मंदिर के आसपास कई बजट स्टे होते हैं। इससे आपका मंदिर तक पहुंचने का खर्च भी नहीं लगता और आप पैदल चलकर मंदिर जा सकती हैं। इससे ऑटो या कैब पर पैसे नहीं लगाने पड़ते।

जयपुर से शिरडी का पूरा खर्च

शिरडी में आपको सस्ते होटल और स्ट्रीट फूड मिल जाएंगे। इसके अलावा मंदिर के प्रसादालय ग्रह में भी खाना मिल जाता है, इसलिए आपका खाने-पीने का खर्च ज्यादा नहीं आने वाला।

  • नाश्ता- 100 से 200 रुपये
  • दोपहर का खाना- 250 से 300 रुपये
  • रात का खाना- 300 से 400 रुपये
  • ट्रेन में खाने-पीने का खर्च लगभग 500 से 1000 रुपये
  • कुल खर्च लगभग- 9,000 रुपये से 10,000 रुपये प्रति व्यक्ति

इस तरह सही प्लानिंग के साथ जयपुर से शिरडी की यात्रा 10 हजार रुपये में आराम से की जा सकती है। ध्यान रखें कि ट्रेन से जाते हुए आप खाना घर से ही लेकर जाएं, इससे खाने का खर्च और भी कम हो जाता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific