भारत में अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमने का प्लान कर रहे हैं, जहां आपको समुद्र तटों की खूबसूरती, पहाड़ों की हरियाली और ऐतिहासिक किले जैसी चीजें एक ही जगह मिल जाए, तो महाराष्ट्र जाना आपके लिए बेस्ट होगा। हालांकि, महाराष्ट्र घूमना जेब पर थोड़ा भारी पड़ सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां के होटल, रिसॉर्ट और लंबी दूरी पर टैक्सी करने का खर्च काफी ज्यादा होता है। यही कारण है कि यात्रियों के लिए यह सफर आसान बनाने के लिए रेलवे ने टूर पैकेज की शुरुआत की है। इस पैकेज से आप कम बजट में महराष्ट्र की खूबसूरती देखने जा सकती हैं।

IRCTC के महाराष्ट्र टूर पैकेज की जरूरी जानकारी

रेलवे की इस पैकेज यात्रियों को महाराष्ट्र की अजंता, औरंगाबाद और एलोरा घूमने का मौका मिलेगा। यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले के पास स्थित ऐसी जगह है, जिसे चट्टानों को काटकर बनाया गया है। इसका नाम यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की लिस्ट में भी शामिल है। हर साल लाखों देशी-विदेशी पर्यटक इसे देखने के लिए आते हैं।

पैकेज की मुख्य जानकारी

  • पैकेज का नाम: MARVELS OF MAHARASHTRA
  • पैकेज कोड: SHR105
  • यात्रा का माध्यम: ट्रेन
  • कुल अवधि: 3 रात और 4 दिन
  • पैकेज की शुरुआत: हैदराबाद
  • कवर किए जाने वाले स्थान: अजंता, औरंगाबाद और एलोरा
  • प्रस्थान का दिन: हर शुक्रवार (Every Friday)
  • अगली यात्रा की तारीख: 31 जुलाई 2026

IRCTC महाराष्ट्र टूर पैकेज की फीस क्या है?

पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से हो रही है। आप काचेगुडा रेलवे स्टेशन से शाम 6:30 बजे ट्रेन लेंगी। इसके बाद आप सुबह 5:25 बजे छत्रपति संभाजीनगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगी। इसके बाद रेलवे स्टेशन से होटल तक ले जाने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मिलेगी।

पैकेज फीस

  • डबल शेयरिंग: 10810 रुपये प्रति व्यक्ति
  • ट्रिपल शेयरिंग: 10150 रुपये प्रति व्यक्ति
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस- 6550 रुपये प्रति व्यक्ति

IRCTC महाराष्ट्र टूर पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?

टूर पैकेज में यात्रियों को इन गुफाओं के अलावा शहर की अन्य जगहों पर घूमने का मौका नहीं मिलेगा। टूर ऑपरेटर द्वारा गुफा घुमाने के बाद होटल तक पहुंचाने के लिए वाहन की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे यात्रा आरामदायक बन सके।

पैकेज में शामिल सुविधाएं

  • ट्रेन से आने-जाने की सुविधा
  • स्थानीय घूमने के लिए कैब
  • होटल में ठहरने की व्यवस्था
  • भोजन (Meal)
  • ट्रैवल इंश्योरेंस
 
एलोरा की गुफाएं अपनी अनूठी शिल्पकला के लिए जानी जाती हैं। इसे महाराष्ट्र के प्रमुख पर्यटन स्थल में से एक माना जाता है। इस पैकेज की टिकट आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। यह सभी जानकारी आपको वेबसाइट पर भी पढ़ने को मिल जाएगी। 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : irctc official website, aurangabad tourism