जुलाई 2026 में अगर आप किसी ऐसी जगह पर घूमने का सोच रही हैं, जहां जाने का खर्च कम आएगा, तो आप एक बार रेलवे के 20 हजार रुपये वाले टूर पैकेज के बारे में पढ़ लें। यह पैकेज अलग-अलग दिन शुरू हो रहे हैं, इसलिए आप अपने वीकेंड के हिसाब से ट्रिप प्लान कर सकती हैं। बुकिंग के समय यात्रियों को यह पता होना चाहिए कि जिस तारीख के लिए यात्री पैकेज बुक रहे हैं, उससे पहले यात्रा शुरू नहीं कर सकतीं।  पैकेज टिकट बुकिंग पहले की जा सकती है, लेकिन यात्रा की शुरुआत तय तारीख पर ही होगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जुलाई के अलग-अलग टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप पैकेज डेट, सुविधाएं, फीस और कहां से यात्रा शुरू हो रही है? इन जानकारियों को पढ़ने के बाद ही ऑनलाइन टिकट बुक करें। 

मुंबई से शिरडी बाबा टूर पैकेज

इस पैकेज की शुरुआत 4 जुलाई 2026 से हो रही है। इसमें आपको 1 रात और 2 दिनों तक घूमने का मौका मिल रहा है। ध्यान रखें कि एक बार पैकेज शुरू होने के बाद आप हर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को इससे यात्रा कर पाएंगी। पैकेज में आपको ट्रेन से घुमाया जाएगा और शहर में घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिल रही है।

पैकेज फीस-

  • एसी कोच से अकेले यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए फीस 14100 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 10300 रुपये है।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा का प्लान बना रहे यात्रियों को 9650 रुपये देने होंगे।
  • पैकेज में बच्चों के लिए अलग से पैकेज फीस तय की गई है, जिसमें एसी कोच में सफर करने पर 9250 रुपये देने होंगे।
  • इसी तरह पैकेज में स्लीपर कोच से सफर करने का भी ऑप्शन मिल रहा है। इसमें फीस कम देनी होगी।

चेन्नई से महाबलीपुरम टूर पैकेज

इस पैकेज में आपको पुडुचेरी और महाबलीपुरम दोनों जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। पैकेज की शुरुआत चेन्नई से 6 जुलाई 2026 को हो जाएगी। यात्रा के शुरू होने के बाद आप हर सोमवार बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी। पूरा सफर कैब से करवाया जाएगा, इसलिए यह आरामदायक होगा।

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने वाले यात्रियों को 16850 रुपये देने होंगे।
  • 2 लोगों को साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 8750 रुपये देने होंगे।
  • 3 यात्री अगर यात्रा यात्रा का प्लान कर रहे हैं, तो पैकेज फीस 6350 रुपये देने होंगे।

कोच्चि से मुन्नार टूर पैकेज

मुन्नार टूर पैकेज में आपको 2 रात और 3 दिनों की यात्रा करवाई जाएगी। यह पैकेज भी 4 जुलाई से शुरू हो रहा है, जिसके बाद आप हर दिन इससे यात्रा कर सकती हैं। पूरी यात्रा कैब से होगी और खाने-पीने की सुविधा भी पैकेज में शामिल है। पैकेज कोड SEH020 है। IRCTC की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक करना आसान है। 

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा कर रहे यात्रियों के लिए फीस 22450 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 11700 रुपये देने होंगे।
  • 3 लोगों के साथ यात्रा का प्लान बना रहे यात्रियों को 9300 रुपये देने होंगे।

इन सभी पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctctourism.com/ पर जा सकते हैं। पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारियों को विस्तार से पढ़ने के बाद टिकट बुक करें, क्योंकि कुछ पैकेज में लंच या डिनर की सुविधा नहीं दी जाती। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific, irctc official website