नेपाल की राजधानी काठमांडू घूमने जाना हर भारतीय के लिए आसान नहीं है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य बड़े शहरों से सीधी फ्लाइट मिल जाएगी, लेकिन यहां के बारे में पूरी जानकारी नहीं होने की वजह से आपको कई तरह की परेशानी भी होगी। यही कारण है कि देश से बाहर घूमने का प्लान बना रहे यात्री टूर पैकेज से घूमने का सोचते हैं। अगर आप हैदराबाद से पहली बार नेपाल जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कैसे घूमा जाए, तो आप रेलवे के टूर पैकेज से घूमने का प्लान बना लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 24 जुलाई को हो रही है।
  • पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको लुम्बिनी, पोखरा, काठमांडू और जनकपुर घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत 24 जुलाई से हो रही है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम ROYAL NEPAL EX HYDERABAD है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • पैकेज कोड SHO6 है।

पैकेज फीस क्या है?

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 74, 500 रुपये है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 62, 000 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 57, 500 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 51, 000 रुपये है।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • पैकेज में फ्लाइट से आने-जाने का खर्च भी शामिल है।
  • रहने के लिए 3 स्टार होटल में ट्विन, डबल या ट्रिपल शेयरिंग आधार पर कमरा मिलेगा।
  • यात्रा के दौरान 1 रात लुंबिनी, 2 रात काठमांडू, 2 रात पोखरा और 1 रात जनकपुर में होटल मिलेगा।
  • खाने-पीने की सुविधा के तहत पैकेज में 6 दिन नाश्ता, 6 दिन डिनर मिलेगा और दोपहर के खाने के लिए अलग से पैसे खर्च करने होंगेय़
  • पूरी यात्रा के दौरान नेपाल में स्थानीय टूर गाइड की सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
  • पैकेज में दर्शनीय स्थलों के लिए एंट्री टिकट का खर्च भी पैकेज में शामिल है। यानी जिन जगहों पर प्रवेश शुल्क लगता है, उसके लिए अलग से भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी।
  • पैकेज में 2 प्रतिशत टीसीएस (Tax Collected at Source) भी शामिल है। यह रेलवे के बेस्ट टूर पैकेज में से एक है। 

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- IRCTC OFFICIAL