कम बजट में ट्रिप प्लान करना है, तो कई लोगों को टूर पैकेज से यात्रा करना सही लगता है। ऐसा इसिलए, क्योंकि इसमें आपको सभी सुविधाएं मिल जाती है और खर्चों के बारे में भी पहले ही पता लग जाता है। लेकिन जरूरी नहीं है कि हर बार टूर पैकेज से ही घूमा जाए। अगर आप यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखेंगे, तो बिना पैकेज के भी बजट में यात्रा प्लान कर लेंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे जरूरी टिप्स बताएंगे, जिससे आप 10 हजार के अंदर में घूमर आ सकते हैं।
1- सही साधन का चुनाव करें
ट्रेन या बस से सफर करना बेस्ट होता है। कैब या फ्लाइट से यात्रा करेंगे, तो इसमें बहुत पैसे खर्च हो जाएंगे, लेकिन बस और ट्रेन सबसे सस्ते साधन में से एक है। शिश करें कि टिकट पहले ही बुक कर लें, ताकि आखिरी समय में ज्यादा पैसे खर्च न करने पड़ें, क्योंकि फिर आपको तत्काल टिकट पर पैसे खर्च करने होंगे। आने-जाने के लिए पहले ही टिकट बुक कर लेंगे, तो आपको खर्चों का अंदाजा लग जाएगा।
2- सही लोकेशन का चयन करें
कहीं भी घूमने के लिए सही लोकेशन का चयन करना जरूरी होता है।। 10 हजार रुपये के बजट में बहुत दूर की जगह चुनने के बजाय, कोई पास की लोकेशन पर ही ट्रिप प्लान करें। ऐसी जगह चुनें, जहां पहुंचने के लिए बस और ट्रेन आसानी से मिल जाए। इसके अलावा आपको बार-बार वाहन बदलने पर पैसे भी खर्च न करने पड़े।
3- होटल में बचा सकते हैं पैसे
रहने की जगह चुनते समय हमेशा ऐसी लोकेशन चुनें, जो किसी टूरिस्ट प्लेस के आस-पास ही हो। जहां होटल से आप पैदल ही घूमने जा सकते हैं। कोशिश करें कि होटल पहले ही बुक कर लें, इससे आपको अपने खर्चों का अंदाजा लग जाएगा। आपको पहले से पता रहेगा कि रहने पर कितने पैसे खर्च होने वाले हैं और बाकी खर्चों के लिए कितना बजट बचा है।
यह भी पढ़ें- भारत के शानदार Floating Markets, जहां नावों पर सजती हैं दुकानें
4- एक बार में केवल एक ही लोकेशन चुनें
कई बार लोग एक ट्रिप में कई जगहों पर घूमने का सोचते हैं, जो ठीक नहीं है। इससे बहुत ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैंं, इसलिए कोशिश करें कि एक ट्रिप में ज्याजा जगहों पर घूमने का प्लान न करें। कम समय में ज्यादा जगहें घूमने की कोशिश करेंगे, तो खर्चे ज्यादा होंगे।
5-खाने-पीने में कैसे बचाएं पैसे?
कई बार लोग घूमते-फिरते हुए खाने के खर्चों पर ध्यान नहीं देते। कभी भी बिस्कुट, नमकीन और चिप्स जैसी चीजों पर पैसे लगा देते हैं। ऐसी छोटी-छोटी चीजें ही कई बार आपके ट्रिप को महंगा कर देती है। इसलिए, कोशिश करें कि ऐसी चीजों पर पैसे खर्च करें, जिससे आपका पेर भरा रहे। अपने साथ कुछ छोटी-मोटी चीजें साथ भी लेकर जा सकते हैं।
बिना टूर पैकेज के घूमने का फायदा यह भी है कि आप अपनी मर्जी से कभी भी कहीं भी घूमने जा सकते हैं। इसके साथ ही अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से जगह और समय चुन सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
