अगस्त का महीना बारिश का होता है, इसलिए इस समय आगरा का मौसम गर्मियों की तुलना में काफी सुहावना रहता है। अगर आप पहली बार आगरा जा रही हैं, तो यहां के भव्य किले, महल और रंग-बिरंगे बाजार घूमने का प्लान जरूर करें। इस दौरान आपको पूरे आगरा में देशभक्ति की झलक देखने को मिलेगी। दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, पंजाब या उत्तर भारत के किसी भी शहर से यहां आने का प्लान कर रही हैं, तो यह यात्रा प्लान आपकी ट्रिप को यादगार बना देगा। बजट में आप कैसे ट्रिप प्लान कर सकती हैं? इसके बारे में हम विस्तार से बताएंगे।

5 हजार रुपये में 2 दिन का आगरा ट्रिप कैसे प्लान करें?

आगरा घूमने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप यात्रा से 1 हफ्ते पहले ट्रेन या बस की टिकट और होटल बुक कर लें। पहले ये तैयारी करने पर आपको बजट में होटल मिल जाते हैं। ऑनलाइन बुक करना आपके लिए बेस्ट होगा।

15 अगस्त की छुट्टी में आगरा कैसे पहुंचें?

  • अगर आप दिल्ली से जा रहे हैं, तो ट्रेन या बस से जाना सस्ता हो सकता है।
  • आने-जाने की टिकट का खर्च लगभग 700 से 900 रुपये तक आएगा।
  • बस से यात्रा करती हैं, तो आपको लगभग 500 से 600 रुपये खर्च करने होंगे।
  • आगरा पहुंचने में आपको लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग जाएगा।

होटल कहां लें?

अगर बजट कम है, तो आपको फेमस टूरिस्ट स्पॉट के पास होटल बुक नहीं करना चाहिए। ताजमहल के सबसे नजदीक होटल महंगे मिलेंगे। आप चाहें, तो हॉस्टल में रात गुजार सकती हैं। एक रात के लिए लगभग 700 से 800 रुपये खर्च करने होंगे। आप रेलवे स्टेशन के पास होटल लेती हैं, तो आपको वापस ट्रेन पकड़ने के लिए लंबा ट्रैवल नहीं करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें- भारत का रहस्यमयी मंदिर जहां होती है बाइक की पूजा, जानें बुलेट बाबा की पूरी कहानी

आगरा ट्रिप से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • ताजमहल घूमने जा रही हैं, सुबह-सुबह यहां घूमने का प्लान करें। सुबह कम भीड़ रहती है और मौसम भी सुहावना होता है।
  • आप अपना होटल ताजगंज या आगरा कैंट के आसपास बुक कर सकती हैं।
  • आगरा के पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए कैब बुक न करें। लोकल ट्रांसपोर्ट से घूमना सस्ता होता है।
  • ई-रिक्शा और शेयर ऑटो का इस्तेमाल करें।
  • बजट में ट्रिप खत्म करने के लिए बड़े होटल की बजाय स्थानीय दुकानों पर खाना खाएं।
  • कोशिश करें के टूरिस्ट स्पॉट की एंट्री टिकट ऑनलाइन बुक कर लें।

इस तरह सही प्लानिंग के साथ आप सिर्फ ₹5000 के बजट में 2 दिन की आगरा ट्रिप आराम से पूरी कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि ज्यादा शॉपिंग न करें। अक्सर यहां घूमने जाने वाले लोग महंगी-मंहगी चीजें खरीद लेते हैं, जिससे ट्रिप का खर्च ज्यादा हो जाता है।

 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific