अगर आप काफी समय से नॉर्थ-ईस्ट की हसीन वादियों में घूमने का प्लान बना रही हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा कि शुरुआत कहां से करें, तो अब आपकी यह टेंशन खत्म हो चुकी है। IRCTC आपके लिए एक बहुत ही शानदार और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेज लेकर आया है।
IRCTC ने लॉन्च किया नॉर्थ-ईस्ट ट्रिप का पैकेज
इस खास पैकेज के जरिए आप एक ही ट्रिप में असम और मेघालय की सबसे खूबसूरत और मशहूर जगहों का दीदार कर सकती हैं। बिना किसी भागदौड़ या बुकिंग के झंझट के, आप चेरापूंजी के झरनों, शिलांग की वादियों और काजीरंगा के जंगलों को बहुत आराम से एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस ट्रिप की पूरी तैयारी IRCTC की तरफ से की गई है। आइए पैकेज के बारे में विस्तार से जानते हैं-
image credit- magnific
IRCTC के नॉथ-ईस्ट टूर पैकेज की खास बातें और जरूरी डिटेल्स
अगर आप IRCTC के साथ नॉर्थ-ईस्ट की हसीन वादियाों को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो उससे जुड़ी जरूरी डिटेल्स जान लें-
- पैकेज का नाम: असम एंड मेघालय (Assam & Meghalaya)
- सफर की अवधि: यह पूरा टूर 6 रात और 7 दिनों का है (06 Nights/07 Days)।
- टूर टाइप: यह एक फ्लाइट टूर पैकेज है, जिसमें आपको फ्लाइट से यात्रा करने की सुविधा मिलेगी।
- शुरुआत की तारीख: इस टूर की डिपार्चर डेट 24 नवंबर 2026 तय की गई है।
यह भी पढ़ें- मेघालय जाएं तो वहां के इन गांवों में जरूर घूमें
कौन-कौन सी खूबसूरत जगहें घूमने को मिलेंगी?
IRCTC के इस स्पेशल टूर पैकेज में आपको नॉर्थ-ईस्ट के कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट्स कवर कराए जाएंगे। इस ट्रिप में शामिल जगहें हैं-
- शिलांग
- चेरापूंजी
- मावलिंगबना
- काजीरंगा
- गुवाहाटी
पैकेज का किराया कितना होगा?
किसी भी टूर पैकेज की बात होती है तो सबसे पहले बजट का ही ख्याल आता है। ऐसे में इस ट्रिप के बजट की बात करें, तो इसके लिए आपको जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। इस पैकेज का प्राइस 54,900/- प्रति व्यक्ति रखा गया है।
बुकिंग और संपर्क करने का तरीका
अगर आप इस टूर का हिस्सा बनना चाहती हैं या अपनी सीट बुक करना चाहती हैं, तो आप बहुत ही आसानी से बुकिंग करा सकती। बुकिंग के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकती हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की जानकारी या बुकिंग में मदद के लिए आप 9321901861 या 9321901862 नंबर पर कॉल, SMS या व्हाट्सएप कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- गुवाहाटी के पास स्थित यह गांव अपने-आप में स्वर्ग है, खूबसूरती देख आप भी यहां जाना चाहेंगी
तो अगर आप भी नॉर्थ-ईस्ट की नेचुरल ब्यूटी को एक्सप्लोर करना चाहती हैं तो 24 नवंबर 2026 की यह डेट अपनी डायरी में नोट कर लें और तुरंत अपना टिकट बुक कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
