पहली बार शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने जा रही हैं, तो आपको आने-जाने की बजाय शिरडी में रहने और खाने-पीने के खर्चों के बारे में सोचना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि ट्रेन से आने-जाने का खर्च लगभग 2 हजार रुपये तक ही आता है। शिरडी एक धार्मिक नगर है, इसलिए यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई बजट हॉस्टल और आश्रम मिल जाते हैं। पहली बार यात्रा करने वाले कई श्रद्धालु यह मान लेते हैं कि धार्मिक यात्रा में ज्यादा खर्च होना आम बात है, लेकिन ऐसा नहीं है। शिरडी जाने में आपको इतना खर्च नहीं करना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चंडीगढ़ से कैसे यात्रा की शुरुआत करनी है, इसके बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कैसे बनाएं यात्रा प्लान?
शिरडी जाने वाले भक्त ट्रेन से यात्रा का प्लान बनाएं। स्लीपर कोच से सफर करने पर आपको केवल 700 से 800 रुपये ही खर्च करने होंगे। एसी कोच में जाएंगी, तो 1500 से 2000 रुपये तक खर्च हो जाएंगे। इसलिए, स्लीपर कोच में यात्रा करें। इससे आने जाने का खर्च ट्रेन से 2000 रुपये के अंदर हो जाएगा।
दूसरा खर्च
शिरडी रेलवे स्टेशन से मंदिर लगभग 3 किमी दूर है। स्टेशन के बाहर से ऑटो आसानी से मिल जाते हैं। ऑटो का किराया लगभग 80 से 150 रुपये के बीच लग सकता है। मंदिर तक पहुंचने में आपको 10 से 15 मिनट का समय लग जाएगा।
इसे भी पढ़ें-रांची से मात्र 6000 रुपये में कर आएं माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरा ट्रैवल गाइड
शिरडी में कहां रुकें?
मंदिर जाने से पहले आप रहने की सुविधा ढूंढ लें। ऑटो लेकर पहले वहीं जाएं, इससे आपको नहाने और फ्रेश होने का मौका मिल जाएगा। साईं संस्थान के आवास सबसे भरोसेमंद और बजट फ्रेंडली माने जाते हैं, इसलिए इसकी बुकिंग आप ऑनलाइन भी कर सकती हैं। साई आश्रम, साई भक्त निवास और द्वारावती भक्त निवास यह सभी साईं संस्थान से जुड़े होने की वजह से सस्ते हैं। यहां कम बजट में कमरे मिल जाते हैं और सुविधाएं भी अच्छी होती हैं।
इसे भी पढ़ें- IRCTC से जाएं 5 दिनों के लिए Srisailam घूमने, 25 जून से शुरू होने जा रहा टूर पैकेज
खाने के लिए कहां जाएं?
आश्रम में नहाने के बाद आप मंदिर जा सकती हैं और खाना साईं संस्थान के प्रसादालय में कर सकती हैं। यहां हजारों श्रद्धालुओं को प्रतिदिन भोजन कराया जाता है और भोजन काफी सस्ता तथा स्वच्छ माना जाता है। बजट बचाने के लिए बाहर महंगे रेस्तरां में खाने की बजाय आप प्रसादालय में खाना खा सकती हैं। एक टाइम यहां खाने के बाद रात में आप किसी ढाबे में खाना खा लें। इसके बाद अगले दिन आश्रम से चेकआउट करें और वापस ट्रेन लेकर अपने शहर आ जाएं। इससे खाने-पीने और रहने में ज्यादा पैसे खर्च नहीं होंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-shirid official
