माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु हर साल कटरा पहुंचते हैं। ऐसे में यात्रा को आसान और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन की तरह से श्रद्धालुओं के लिए कुछ नियम बनाए गए होते हैं। इसलिए माता के भवन तक पहुंचने के लिए आपको भी पर्ची और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम जरूर पता होने चाहिए। अगर आप अमृतसर से अपने पूरे परिवार के साथ यात्रा का सोच रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन जरूरी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएंगे।

वैष्णो देवी यात्रा के दौरान किन बातों का ध्यान रखें?

परिवार के साथ जा रहे हैं, तो वैष्णो देवी की यात्रा के दौरान ज्यादा सामान लेकर चढ़ाई न करें। चढ़ाई के दौरान हल्का सामान रखने से आपको सफर आसान लगता है।

1. यात्रा पर्ची और RFID कार्ड

अगर आप चाहती हैं कि आपका समय बर्बाद न हो, तो पहले ही रजिस्ट्रेशन करवा लें। इस पर्ची के बिना आप चढ़ाई नहीं कर पाएंगे, क्योंकि आपको पहले ही रोक दिया जाएगा। यह यह सुविधा कटरा बस स्टैंड के पास मिलती है। इसके अलावा आप ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन करव सकती हैं। स पर्ची के बिना आप बाणगंगा चेक पोस्ट से आगे नहीं बढ़ पाएंगे, क्योंकि यहीं से चढ़ाई शुरू होती है।

2- पहचान पत्र

परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो सभी का पहचान पत्र अपने साथ लेकर चलें। आपके पास Valid ID Proof होना चाहिए, जिससे आपकी पहचान हो सके। आप अपने साथ आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस कोई दूसरा अन्य पहचान पत्र साथ रख सकती हैं। इससे अगर कोई खो जाता है या आपको होटल लेना है, तो उसमें परेशानी नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- Tatkal Payment Failed: पैसे कट गए और टिकट नहीं बना, जानिए रिफंड मिलेगा या नहीं?

3- ज्यादा सामन लेकर जा रहे हैं, तो क्या करें?

अगर आपके पास सामान ज्यादा है, तो इसे लेकर चढ़ाई न करें। कोशिश करें कि इसे कटरा के ऑफिशियल श्राइन बोर्ड के क्लॉक रूम में रख दें। इसमें गेस्ट हाउस की भी सुविधा मिलती है। आप फ्री में सामान रखना चाहते हैं, तो क्लॉक रूम में रखना अच्छा ऑप्शनर होता है।

  • ध्यान रखें कि इसमें कैश, ज्वेलरी और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान जमा न करने की सलाह दी जाती है।

इसके अलावा पीक सीजन, छुट्टियों और त्योहारों के दौरान यात्रा मार्ग पर काफी भीड़ हो सकती है। भीड़ में परिवार के सदस्यों गुम होने डर भी रहता है। इसलिए, बच्चों और बुजुर्गों को अकेला न छोड़ें। सभी के मोबाइल फोन चार्ज रखें और एक-दूसरे का नंबर सेव रखें। छोटे बच्चों की जेब में मोबाइल नंबर और घर का पता-नाम पेपर पर लिखकर डाल दें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- magnific , Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board official