अगर आप द‍िल्ली की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेना चाहती हैं और ऐसी जगह घूमने जाना चाहती हैं जहां इत‍िहास, खूबसूरती और अच्‍छा खाना तीनों साथ म‍िल जाएं, तो आप आगरा जा सकती हैं। यहां जाने के ल‍िए सबसे अच्‍छी बात यह है क‍ि आपको कई द‍िनों की छुट्टी लेने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आप एक द‍िन में आप आगरा की कई मशहूर जगहों को एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

मानसून में तो यहां का मौसम और खूबसूरती दोनों ही राहत पहुंचाने वाले होते हैं। ऐसे में अगर आप द‍िल्‍ली से ए‍क द‍िन की छोटी ट्र‍िप प्‍लान कर रहीं हैं, तो आगरा जा सकती हैं। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

दि‍ल्‍ली से क‍ितना दूर है आगरा?

आपको बता दें क‍ि आगरा में सिर्फ ताजमहल ही देखने वाली जगह नहीं है। यहां मुगल दौर से जुड़ी कई शानदार इमारतें, बगीचे और दूसरी जगहें भी हैं। ज‍िनके पास समय की कमी होती है, वो यहां की ट्र‍िप जरूर प्‍लान करते हैं। इसकी दो वजहें हैं। पहला तो ये क‍ि द‍िल्‍ली से आगरा ज्यादा दूर नहीं है। इसकी दूरी करीब 230 से 240 क‍िलोमीटर है। दूसरा यहां घूमने के ल‍िए कई खूबसूरत जगहें हैं। दिल्ली से आगरा रोड ट्रि‍प या टेन से जाया जा सकता है। अगर सुबह जल्दी निकलें तो दिनभर घूमकर वापस दिल्ली आ सकती हैं। यानी इसके लिए होटल में स्‍टे भी नहीं करना होगा।

आगरा में सबसे पहले देखें ताजमहल

आगरा जाकर ताजमहल न देखें, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। यह यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज साइट की ल‍िस्‍ट में भी शाम‍िल है। मानसून में अगर मौसम बार‍ि‍श वाला हो या बादल छाए हों, तो ताजमहल का नजारा और भी ज्‍यादा खूबसूरत लगता है। इसके आसपास बने बगीचे भी मौसम की वजह से हरे-भरे नजर आते हैं। इसलिए अगर आप फोटो क्लिक करने की शौकीन हैं, तो यहां जरूर जाएं।

यह भी पढ़ें- ताजमहल से कम नहीं इनका जादू! ये हैं भारत के शाही मुगल गार्डन, जिनकी खूबसूरती आज भी करती है कायल

ताजमहल के बाद जाएं आगरा फोर्ट

लाल बलुआ पत्थर से बना यह बड़ा सा फोर्ट भी यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की ल‍िस्‍ट में शाम‍िल है। कभी यह मुगल बादशाहों के लिए सत्ता और रहने की जगह हुआ करता था। आज आपको इस क‍िले के अंदर बड़े आंगन, महल, मस्जिद और मुगल दौर की कई चीजें देखने को मि‍लेंगी। बता दें क‍ि यह ताजमहल से ज्‍यादा दूर भी नहीं है।

मेहताब बाग में मिलेगा ताज का अलग नजारा

अगर आपको भीड़ से थोड़ा दूर बैठकर ताजमहल देखना पसंद है, तो मेहताब बाग जा सकती हैं। यह यमुना नदी के दूसरी तरफ बना मुगल गार्डन है और यहां से ताजमहल का काफी सुंदर व्यू दि‍खता है। इस गार्डन को मूनलाइट गार्डन भी कहा जाता है। मानसून में यहां की हरियाली और नदी के आसपास का नजारा बहुत सुंदर लगता है।

यह भी पढ़ें- Taj Mahal Free Entry: आगरा घूमने जा रहे लोगों के लिए खुशखबरी, 3 दिनों तक फ्री में कर पाएंगी ताजमहल का दीदार, जानें क्या है पूरा शेड्यूल?

बेबी ताज भी देख सकती हैं आप

अगर आपकी ट्रिप का टाइम थोड़ा मैनेज हो जाए तो इत्माद-उद-दौला का मकबरा भी देखा जा सकता है। इसे आमतौर पर बेबी ताज कहा जाता है। यहां सफेद मार्बल, डिजाइन और जाली का काम इसकी ही खासियत है। यह जगह उन लोगों को खासतौर पर पसंद आती है जिन्हें भीड़भाड़ वाली जगह नहीं पसंद होती है।

घूमने के साथ आगरा का खाना भी ट्राई करें

आपको बता दें क‍ि आगरा सिर्फ ऐतिहासिक इमारतों के लिए ही मशहूर नहीं है। यहां का लोकल खाना भी आप ट्राई कर सकती हैं। एक दिन की ट्रिप में घूमने के बीच लोकल मार्केट में रुककर कुछ खाने-पीने का मजा भी जरूर लें। अगर शॉप‍िंग का मन है तो आप आपको यहां बहुत कुछ म‍िल जाएगा।

मानसून में ट्रिप प्लान करते समय रखें ये बातें

मानसून में आगरा घूमने का प्लान बना रही हैं तो मौसम देखकर ही जाएं। पूरे दिन का शेड्यूल बहुत टाइट न रखें, ताकि बारिश होने पर थोड़ा समय इधर-उधर किया जा सके। एक दिन की ट्रिप के लिए आप ऐसा प्लान बना सकती हैं-

  • सुबह: दिल्ली से आगरा के लिए निकलें
  • पहला डेस्‍ट‍िनेशन: ताजमहल
  • दूसरा डेस्‍टि‍नेशन: आगरा फोर्ट
  • दोपहर: खाना और थोड़ा आराम
  • शाम: मेहताब बाग
  • समय बचे तो: इत्माद-उद-दौला या लोकल मार्केट
  • रात: दिल्ली के लिए वापस निकलें

इस तरह अगर आप प्‍लानि‍ंग करेंगी तो बिना ज्यादा छुट्टी लिए आगरा की एक अच्छी 1-डे ट्रिप हो सकती है। बस बारिश के मौसम में छाता, रेनकोट और फोन के लिए वाटरप्रूफ कवर साथ में जरूर रखें।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Source- https://www.incredibleindia.gov.in/en/uttar-pradesh/agra

Image Credit-Incredible india