ट्रेन से हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को कोच के बारे में जानकारी होनी चाहिए। हर साल ऐसे कई लोग होते हैं धार्मिक यात्राओं पर जाते हैं, तो कुछ छात्र पढ़ाई या नौकरी के लिए लंबी दूरी का सफर तय करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे सस्ती यात्रा के लिए बेस्ट ऑप्शन होता है। हालांकि, ट्रेन और कोच से जुड़ी ऐसी कई बातें होती हैं, जो हर दिन सफर करने वाले यात्रियों को भी पता नहीं होती। कुछ यात्री एसी और स्लीपर कोच का अंतर जानते हैं, लेकिन उसमें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में नहीं जानते होते। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कोच से जुड़ी जरूरी जानकारियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कोच के बाहर लिखा 5 अंकों का नंबर है बहुत काम
कई लोगों को इस अंक के बारे में नहीं पता। कई लोगों की नजर इसपर पड़ती भी है, लेकिन वह इसे इग्नोर कर देते हैं। यात्री इन नंबरों के जरिए ही अपने कोच को पहचानते हैं, लेकिन इसका अर्थ केवल यह नहीं होता। कोच नंबर के जरिए पता चलता है कि इस बोगी का निर्माण का पता चलता है। इस अंक के शुरुआती नंबर बोगी का निर्माण का समय बताते हैं और लास्ट के 3 अंक कैटेगरी बताते हैं।
- उदाहरण- अगर आपकी ट्रेन के कोच का नंबर 06497 है, तो 06 बताता है कि यह बोगी 2006 में बनी थी।
हर खिड़की वाली सीट समान नहीं होती
नीचे की सीट बुक करके अगर आप खुश हो रही हैं, तो जान लें कि हर ट्रेन की खिड़की एक जैसी नहीं होती। कुछ सीटों के सामने इमरजेंसी विंडो होती है, ताकि कोई खिड़की से बाहर या अंदर न जा सके। कुछ कोच की ग्रील उठ सकती हैं, आप इसे खींचकर खोल भी सकती हैं और बंद भी कर सकती हैं। हालांकि, रेलवे कभी नहीं बताता कि आपको किस तरह की विंडो वाली सीट मिली है। इसके बारे में टिकट में भी जानकारी नहीं दी होती।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन यात्रा के दौरान इस तरह छुपाएं अपना फोन और पर्स, चोर भी खा जाएगा धोखा
चार्जिंग पॉइंट ऊपर की सीट पर मिलेगा या नहीं
कुछ कोच में चार्जिंग पॉइंट ऊपर और नीचे दोनों तरफ दिए जाते हैं। एसी कोच में ऐसी सुविधा होती है, लेकिन कई ट्रेनों में इसकी सुविधा नहीं होती। ऐसे में रेलवे कभी आपकी टिकट पर इसकी जानकारी नहीं देता। साथ ही अगर चार्जिंंग पॉइंट खराब है, तो इसके बारे में भी आपको पहले पता नहीं लगने वाला। ऐसे में आपको फोन चार्ज करने के लिए परेशानी हो सकती है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit-IRCTC, MAGNIFIC
