शादी के बाद हर महिला चाहती है कि वह अपने पति के साथ हर फंक्शन और आयोजन का हिस्सा बने, लेकिन जब आपका पार्टनर आपको हर छोटे-बड़े फैमिली फंक्शन में अकेला छोड़ दे और खुद अकेला चला जाए, तो मन में उदासी, गुस्सा और हीन भावना आना आम बात है। रिश्तेदारों के सामने बार-बार अकेले बहाने बनाना किसी भी पत्नी के लिए मानसिक रूप से थका देने वाला होता है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो निराश होने के बजाय इस स्थिति को समझदारी से संभालने की जरूरत है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पति आखिर क्यों नहीं ले जाते पत्नी को साथ? इसके लिए हमने कोच और हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट, साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पति क्यों नहीं ले जाते पत्नी को साथ?
इसके पीछे कई अलग-अलग वजहें हो सकती हैं। कई बार परिवार या रिश्तेदारों के बीच का माहौल ऐसा होता है जहां आपसी मतभेद या गॉसिप ज्यादा होती है और पति आपको उससे सुरक्षित रखना चाहते हैं।
दूसरी वजह कम्यूनिकेशन गैप की कमी हो सकती है, हो सकता है उन्हें लगता हो कि आप उनके रिश्तेदारों के साथ खुलकर घुल-मिल नहीं पाएंगी या आप वहां बोर हो जाएंगी। इसके अलावा, कुछ पुरुषों में यह झिझक भी होती है कि अगर परिवार में किसी बात को लेकर पुराना कलेश चल रहा है, तो वह आपको उसमें शामिल नहीं करना चाहते।
कैसे समझें इस स्थिति से?
- सबसे पहले गुस्सा करने या सीधे झगड़ा शुरू करने से बचें। ऐसे में जब पति शांत मूड में हों, तब उनसे अकेले में बैठकर खुलकर और प्यार से बात करें।
- उन्हें बिना किसी शिकायत के सीधे शब्दों में समझाएं कि जब वह आपको साथ नहीं ले जाते, तो आपको कैसा महसूस होता है।
- इसके साथ ही, खुद को घर में बंद करने के बजाय अपनी एक अलग सोशल लाइफ बनाएं। अपने दोस्तों से मिलें और खुद को बिजी रखें ताकि आप पर मानसिक दबाव न बने।
एक्सपर्ट की राय
किसी भी मजबूत रिश्ते की नींव आपसी सम्मान और ट्रांसपेरेंसी बातचीत पर टिकी होती है। अगर आपके पति आपको साथ ले जाने से कतराते हैं, तो उन्हें जबरदस्ती मजबूर न करें, बल्कि धीरे-धीरे उनके परिवार और दोस्तों के साथ अपनी बॉन्डिंग बढ़ाने की कोशिश करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
