भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए थोड़ा वक्त निकाल पाना भी एक बड़ी बात है। पूरे हफ्ते ऑफिस और घर की जिम्मेदारी निभाने वाली वर्किंग वुमन के लिए संडे एक ऐसा दिन होता है, जब वे खूद पर ध्यान दे सकती हैं। हालांकि कई महिलाएं अपना पूरा संडे आराम करने में बिता देती हैं, लेकिन इस दिन कुछ जरूरी काम पहले से प्लान कर लिए जाएं, तो आने वाला पूरा हफ्ता आसान और स्ट्रेस फ्री हो सकता है, साथ ही मंडे ब्लूज से भी छुटकारा मिल जाता है। आइए ऐसे तीन जरूरी कामों के बारे में जानते हैं, जिन्हें संडे के दिन पूरा करके आप अपने आने वाले हफ्ते की बेहतर शुरुआत कर सकती हैं।

तैयार कर लें पूरे हफ्ते के आउटफिट्स

अगर आप भी संडे के दिन पूरा दिन आराम करने की सोच रही हैं, तो ऐसा करने के बजाय आप एक जरूरी काम कर सकती हैं। ऑफिस जाने वाली अधिकतर लेडीज रोजाना क्या पहनें इस बात को लेकर परेशान हो जाती हैं। अगर आप भी रोज-रोज इसी कन्फ्यूजन में रहती हैं, तो संडे के दिन ही मंडे से लेकर सैटरडे तक के कपड़े सिलेक्ट कर लें। इससे आपको रोजाना देरी नहीं होगी और आप समय से ऑफिस पहुंच जाएंगी और रहा सवाल मंडे ब्लूज का तो उसकी भी फिक्र कम हो जाएगी। 

अनवांटेड फाइलों को करें क्लियर

पूरे हफ्ते काम के दौरान फोन और लैपटॉप में कई ऐसी फाइल्स, डॉक्यूमेंट्स और स्क्रीनशॉट्स जमा हो जाते हैं, जो सिर्फ उसी हफ्ते के लिए काम के होते हैं, लेकिन बाद में इनका कोई काम नहीं होता है। ऐसे में आप संडे के दिन बैठकर अपने फोन और लैपटॉप से स्टोरेज कम कर सकती हैं।

ऐसी चीजें आप अगर पुरे हफ्ते के पहले ही यानी संडे को ही क्लियर कर देंगी, तो इससे आपको मंडे से लेकर सैटरडे तक बिना किसी डिस्टर्ब के अपना काम कर सकती हैं और अनवांटेड फाइलों और फालतू ईमेल्स को क्लियर करके फुल स्टोरेज को भी क्लीन कर मंडे ब्लूज को कम कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- इन हेल्दी हैबिट्स को अपनाकर आप अपनी सेहत और काम दोनों का रख सकती हैं ख्याल

फाइनेंस और बजट को भी करें सॉर्ट

इन दोनों काम को करने के अलावा आप संडे के दिन कुछ बिल्स और फाइनेंस के काम भी खत्म कर सकती हैं, क्योंकि कई बार बीच में अचानक बिजली का बिल, क्रेडिट कार्ड का ड्यू या किसी तरह की कोई ईएमआई की याद आने पर इससे पुरे हफ्ते में परेशानी होने लगती है। ऐसी सिचुएशन में ऑफिस और फाइनेंस के काम चीजें खराब कर सकते हैं और मंडे ब्लूज का टेंशन भी बढ़ जाता है। 

हर हफ्ते के छोटे मोटे खर्चे और पूरे महीने के खर्चों का हिसाब-किताब आप संडे के दिन कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ जरूरी कागजात और बैंक के काम भी निपटा सकती हैं, ताकि हफ्ते के बिच में आपको किसी तरह की परेशानी ना हो। 

यह भी पढ़ें- अगर आप हैं वर्किंग वुमन तो इन 3 हेल्थ केयर टिप्स को रोज करें फॉलो, रहेंगी हमेशा फिट

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific