हम सभी को घूमने फ‍िरने का बहुत शौक हाेता है। हम कहीं भी जाते हैं तो होटल में स्‍टे जरूर करते हैं। जब भी हम होटल बुक करते ह‍ैं तो उसकी लोकेशन, कमरे में फैस‍िल‍िटीज और र‍िव्‍यू तो देख ही लेते हैं, लेक‍िन कई बार सेफ्टी से जुड़ी छोटी-छोटी बातों पर उतना ध्‍यान नहीं देते हैं। दरअसल, अगर हम क‍िसी नई जगह पर स्‍टे करते हैं तो थोड़ा सतर्क रहने की सलाह दी जाती ह‍ै। लोग सेफ्टी के लि‍हाज से कई हैक्‍स अपनाते हैं।

इन्‍हीं में से होटल के कमरे में पहुंचते ही पानी की बॉटल को बेड के नीचे फेंकना है। कई लोगों को लगता है क‍ि आख‍िर ऐसा कोई क्‍यों ही करेगा? दरअसल, इसके पीछे एक वजह बताई जाती है। हम आपको अपने इस लेख में इसी ट्र‍िक के बारे में वि‍स्‍तार से बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

क्या है बेड के नीचे बोतल फेंकने वाली ट्रिक?

हम आपको ज‍िस ट्र‍िक के बारे में बता रहे हैं, उसमें होटल के कमरे में पहुंचने के बाद एक खाली पानी की बॉटल को बेड के नीचे दूसरी तरफ की ओर लुढ़का द‍िया जाता है। अगर बेड के नीचे ठीकठाक स्‍पेस है और वहां कुछ नहीं है तो बॉटल आसानी से दूसरी तरफ चली जाती है, लेक‍िन अगर बॉटल रुक जाए, तो ये संकेत हो सकता है क‍ि बेड के नीचे शायद कुछ रखा हो या कोई हो भी सकता है। इसी चीज का पता लगाने के ल‍िए लोग बॉटल को बेड के नीचे फेंकते हैं।

लोग इस ट्रिक को क्यों अपनाते हैं?

इस ट्रिक का मकसद सिर्फ बेड के नीचे की जगह को बिना झुके चेक करना होता है। कई बार होटल के कमरों में सूटकेस, सफाई का कोई सामान या दूसरी चीजें बेड के नीचे रह जाती हैं। कुछ लोग इसे अपनी मानसिक संतुष्टि के लिए भी अपनाते हैं ताकि उन्हें ये पता चल सके क‍ि कमरे में सब कुछ ठीक है।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में घुसते ही क्‍यों नहीं ऑन करनी चाह‍िए लाइट? बहुत काम की है यह वजह

क्या ये ट्रिक पूरी तरह से भरोसेमंद है?

ये कहना सही नहीं होगा क‍ि सि‍र्फ इस ट्र‍िक से आप सेफ्टी का अंदाजा लगा सकती हैं। अगर आपको कोई शक है तो आप खुद से ही सब कुछ चेक कर लें या फ‍िर होटल स्टाफ से बात करें।

होटल के कमरे में पहुंचते ही और क्या करना चाहिए?

  • दरवाजे और लॉक चेक करें
  • अलमारी और बाथरूम चेक कर लें
  • इमरजेंसी एग्जिट भी देख लें
  • अपने डॉक्‍यूमेंट्स को सही तरह से रख लें
  • ह‍िडेन कैमरा के ल‍िए लाइट बंद करके देखें

तो अगर आप भी हाेटलों में स्‍टे करती हैं तो सेफ्टी के ल‍िहाज से आपको हमने जरूरी जानकारी दी है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/gemini