बचपन में पेरेंट्स से मिली मिट्टी या प्लास्टिक की छोटी सी गुल्लक हमेशा खास होती है, जिसमें सिक्के की आवाज को सुनकर हम खुद को दुनिया के सबसे अमीर इंसानो में मानते हैं। आज के डिजिटल दौर में जब लेन-देन ऑनलाइन हो गया है, बच्चों को गुल्लक देना पुराना तरीका मानते हैं, लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चों को बचपन से ही गुल्लक देना उनके विकास के लिए बेहद जरूरी है। हालांकि यह सिर्फ एक खिलौना नहीं है बल्कि फाइनेंशियल लिटरेसी का पहला सबक भी माना जाता है। ऐसे में इसके महत्व के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि बच्चों के लिए क्यों जरूरी है गुल्लक और इसकी अहमियत कैसे समझाएं? इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है गुल्लक?

गुल्लक के जरिये बच्चे पैसे की असली कीमत और बचत के बारे में सीखते हैं। जब बच्चे अपने पॉकेट मनी या त्योहारों पर मिले पैसों को गुल्लक में जमा करते हैं, तो उनमें बचत की भावना पैदा होती है। उन्हें यह समझ आता है कि मनपसंद चीज तुरंत खरीदने के बजाय पैसे जोड़कर ली जाती है। 

यह आदत उन्हें फ्यूचर में फिजूलखर्ची से बचाती है। इसके अलावा, गुल्लक में पैसे जमा होने पर जब वे उसे भारी महसूस करते हैं, तो उन्हें अपनी अचीवमेंट पर गर्व होता है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

बच्चों को गुल्लक कैसे दें?

बच्चों को सीधे गुल्लक थमा देने के बजाय इसे एक मजेदार एक्टिविटी बनाएं। आप उन्हें उनकी पसंद के रंग या कार्टून वाली गुल्लक दिला सकते हैं या फिर एक सादी मिट्टी की गुल्लक लाकर उसे घर पर खुद पेंट करने को कहें।

सेट करें टारगेट

शुरुआत में उन्हें छोटे-छोटे सिक्के या नोट दें और समझाएं कि इसे कैसे जमा करना है। सबसे जरूरी बात, बच्चों के सामने एक छोटा सा टारगेट सेट करें, जैसे इस गुल्लक में अगर इतने पैसेजमा हुए तो आप उनके लिए कोई चीज खरीदेंगे।

एक्सपर्ट की सलाह

पैसे बचाने की आदत जितनी कम उम्र में डाली जाती है उसका असर उतना ही गहरा और देर तक रहता है। ऐसे में पेरेंट्स को बच्चों के सामने खुद भी पैसों की सही हैंडलिंग करनी चाहिए, क्योंकि बच्चे देखकर जल्दी सीखते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific