साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वह फिल्म 'रामायण' में माता सीता के रोल में नजर आ रही हैं। जहां काफी लोग उन्हें इस रोल में पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कई लोगों का कहना है कि वह इस रोल के लिए फिट नहीं बैठती हैं। इसी बीच धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की आने वाली फिल्म 'OM: चैप्टर वन' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह एक IPS ऑफिसर के किरदार में नजर आ रही हैं, जिन्होंने एक खास मिशन की जिम्मेदारी संभाली है। बताया जा रहा है कि उनका रोल काफी हद तक मेरिन जोसेफ से इंस्पायर्ड है, जो केरल की IPS ऑफिसर हैं। चलिए आपको बताते हैं कि वह कौन हैं और कैसे उन्होंने सफलता की कहानी लिखी?

मेरिन जोसेफ पर आधारित है साई पल्लवी का किरदार?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'ओएम: चैप्टर 1 - उधिरम: द ब्लड वुड' के निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने साई पल्लवी को पुलिस अधिकारी नित्या रेड्डी के रूप में तैयार करने के लिए उन्होंने साई पल्लवी को केरल की IPS ऑफिसर मेरिन जोसेफ की कई तस्वीरें दिखाई थीं। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि साई का किरदार मेरिन जोसेफ पर आधारित है। डायरेक्टर चाहते थे कि वह एक आईपीएस के रोल में खुद को सही तरह से ढाल सकें और इसलिए उन्होंने ऐसा किया।

मेरिन जोसेफ कौन हैं?

मेरिन जोसेफ का जन्म 20 अप्रेल 1990 को केरल में हुआ था। वह दिल्ली में पली-बड़ी हैं। वह बचपन से ही सिविल सर्विस ज्वॉइन करना चाहती थीं। उन्होंने दिल्ली से हिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया है और पहली बार में ही साल 2012 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी और AIR 189 रैंक हासिल की। उनके पिता कृषि मंत्रालय में एडवाइजर हैं और उनकी मां इकोनॉमिक्स की टीचर हैं। उनकी ट्रेनिंग हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी में हुई थी। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सफलता हासिल करने के बाद उन्होंने 2 फरवरी 2015 को शादी कर ली। उनके पति का नाम डॉ. क्रिस अब्राहम है। दोनों की मुलाकात कॉलेज में हुई थी और यही से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। वह केरल कैडर की सबसे कम उम्र की IPS अधिकारी बनीं। इतना ही नहीं, साल 2016 में वह राज्य स्वतंत्रता दिवस परेड को कमांड करने वाली सबसे कम उम्र की अफसर बनने का कीर्तिमान भी उन्होंने अपने नाम किया था।

Image Courtsey: Facebook/ Marine Joseph

बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए पहुंच गई थीं विदेश

उन्होंने अपने करियर में कई बड़े मामलों को सुलझाया। साल 2017 से 2018 तक वह कोझिकोड में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस के तौर पर तैनात रहीं। उनके करियर का एक केस हमेशा लोगों को यह याद दिलाता रहेगा कि वह कितनी साहसी और निडर हैं। उन्होंने 13 साल की बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी को सऊदी अरब से लेकर आईं और सजा दिलाई।


आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।