गर्मी के मौसम में अधिकतर महिलाएं घर से बाहर निकलने में घबराती हैं। ऐसे में खासकर तब, जब बात मार्केट जाकर सब्जी लेने की हो, तो थोड़ा परेशान हो जाती हैं, लेकिन अब आप कुछ सब्जी अपने घर के टेरिस पर आसानी से लगा सकती हैं। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसी वेजिटेबल्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्चे में अपनी छत पर आसानी से लगा सकती हैं।

बैंगन

गर्मी के मौसम में अक्सर ऐसे पौधे पनपते हैं, जिन्हें धूप की ज्यादा जरूरत होती है। ऐसे में अगर आप अपनी घर की छत पर ताजा और सस्ती सब्जियां खाना ज्यादा पसंद करती हैं, तो आप अपने घर की टेरिस पर बेंगन लगा सकती हैं। ऐसी सब्जी कम समय में आसानी से पनप सकती है साथ ही आप इसे ताजा तोड़ कर बना सकती हैं। 

मिर्च

आप अपने घर की छत पर हरी मिर्च लगा सकती हैं। हरी मिर्च को आप कम समय में और आसानी से घर की छत पर उगा सकती हैं। ऐसी सब्जी के पौधे को आप नजदीकी बाजार में किसी भी नर्सरी से खरीद सकती हैं या ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आपको ऐसे पौधे मिल जाएंगे। इसे आप छत पर लगाकर खर्च से भी बच सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- 1 महीने हो गए लेकिन गमले में नहीं बढ़ रहा मिर्च का पौधा, जानें कारण और उपाय

पुदीना

अगर आप बाजार की सब्जी का कम इस्तेमाल कर घर पर ज्यादा सब्जी उगाना पसंद करती हैं, तो इस मौसम में आप अपनी छत पर आसानी से पुदीना उगा सकती हैं। इसे आप गमले में लगाकर भी उगा सकती हैं। ऐसा करने से आपको घर बैठे ताजा सब्जी खाने को मिलेगी, साथ ही ऑर्गेनिक डाइट का भी काम यह करेगी। 

भिंडी

आप चाहें, तो अपने घर की छत पर अलग-अलग तरह के फ्लावर प्लांट लगाने के अलावा भिंडी को भी उगा सकती हैं। इसे आप पौधे में आसानी से उगा सकती हैं और घर पर रहकर कम खर्चे में ऑर्गेनिक डाइट भी पा सकती हैं। ऐसी सब्जी आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद हो सकती है, इसका बीज या पौधा आप बाजार से खरीद सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- Pudina Care Tips: सर्दी में मुरझा गया था पुदीना? गमले में डालें ये 1 चीज, गर्मी में फ‍िर होगा हरा-भरा

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific/pinterest