आज की भागदौड़ भरी और स्ट्रेसफुल जिंदगी में युवा मानसिक शांति और खुद को खुश रखने के नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। इसी तलाश के बीच सोशल मीडिया पर लिटिल ट्रीट कल्चर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्रेंड के अंतर्गत आज के यंग पिपुल्स बड़ी खुशियों का इंतजार करने के बजाय रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढ रहे हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं Little Treat Culture किस प्रकार से हमें खुश रखने का काम करता है और यह क्या है? साथ ही जानें, कि युवाओं के बीच यह ट्रेंड क्यों तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

क्या है लिटिल ट्रीट कल्चर?

लिटिल ट्रीट कल्चर का सीधा मतलब है खुद को बिना किसी बड़े अवसर या कारण के छोटी-छोटी सौगातें देना। इसमें बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती है। उदाहरण के लिए, एक कप मनपसंद कॉफी पीना, अपनी पसंदीदा किताब खरीदना, ऑफिस से लौटते वक्त आइसक्रीम खाना या सिर्फ आधे घंटे अपना पसंदीदा गाना सुनना।

Image Credit-magnific

यह कॉन्सेप्ट इस आइडिया पर आधारित है कि जीवन की बड़ी सफलताएं या खुशियां कभी-कभार ही मिलती हैं, लेकिन स्ट्रेस और थकान रोजाना का हिस्सा हैं। इसलिए, खुद को फ्रेश रखने और मेंटल हेल्थ को बनाए रखने के लिए हर दिन या हफ्ते में एक छोटी सी ट्रीट देना बेहद जरूरी है।

माइंडफुलनेस का नया रूप है लिटिल ट्रीट कल्चर

इस ट्रेंड में एक दिलचस्प और नया पहलू यह है कि इसे सिर्फ शॉपिंग या खर्च करने से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। पारंपरिक रूप से खुद को खुश करने के लिए बड़ी शॉपिंग जैसे महंगे कपड़े या गैजेट्स को जोड़ा जाता था, जो जेब और पर्यावरण दोनों पर भारी पड़ता था।

Image Credit-magnific

इसके उलट, लिटिल ट्रीट कल्चर माइंडफुलनेस से जुड़ा है। यह इस बात का अहसास कराता है कि खुशी किसी महंगी वस्तु में नहीं, बल्कि उन पन्नों को पलटने में है जो आपको सुकून देते हैं या उस एक कप चाय की चुस्की में है जो दिनभर की थकान मिटा देती है। यह हमें सिखाता है कि वर्तमान पल में जीना और खुद की छोटी उपलब्धियों (जैसे समय पर काम पूरा करना) की सराहना करना कितना जरूरी है।

लिटिल ट्रीट कल्चर जेब पर भारी क्यों नहीं पड़ता?

युवाओं के बीच इस ट्रेंड के लोकप्रिय होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि यह पॉकेट फ्रेंडली है। आज की महंगाई और महंगे लाइफस्टाइल के दौर में हर कोई बड़ी पार्टियां या महंगे शौक पूरे नहीं कर सकता। लिटिल ट्रीट में खर्च आमतौर पर बहुत सीमित होता है जैसे 50 रुपये की कॉफी, एक छोटा चॉकलेट बार या 200 रुपये की पॉकेट डायरी। कम बजट में मिलने वाली यह मानसिक संतुष्टि युवाओं को बिना फाइनेंशिल गिल्ट के अपनी पसंद की चीजें का आनंद लेने का मौका देती है। यह सेविंग्स को बिगाड़े बिना खुद को पैंपर करने का एक बेहतरीन तरीका है।

Image Credit-magnific

आज के युवाओं में क्यों छाया है लिटिल ट्रीट कल्चर?

आज की जनरेशन (Gen-Z और Millennials) वर्क-लाइफ बैलेंस, कॉर्पोरेट प्रेशर और सोशल मीडिया की तुलनाओं से घिरी हुई है। ऐसे में उन्हें हर दिन एक छोटे इमोशनल बूस्ट की जरूरत होती है। यह तनाव भरे दिन के तुरंत बाद रीचार्ज होने का सबसे आसान तरीका है। इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर रील्स के जरिए यह ट्रेंड काफी आकर्षक तरीके से परोसा जा रहा है, जो युवाओं को प्रेरित करता है। बड़ी खुशियों के लिए लंबा इंतजार करने के बजाय, यह ट्रेंड आज और अभी में खुश रहना सिखाता है।

आज पहले लोगों के खुशी एक बड़ी चीज को खरीदकर या कोई बड़ा काम करके मिलता था। वहीं आज के मिनेल्यिस और जेन-जी 10 रुपये की चाय या अपना पसंदीदा गाना सुनकर खुश हो जाते हैं। अगर आपकी खुशियां किसी बड़े काम की मोहताज है, तो उसे छोड़ लिटिल ट्रीट कल्चर को फॉलो करें। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit-ai