Gen-Z सिर्फ कपड़ाें, म्यूजिक और सोशल मीडिया ट्रेंड्स से ही अलग नहीं है बल्कि उनकी अपनी एक अलग भाषा भी है। इंस्टाग्राम रील्स, मीम्स और वायरल वीडियो में ऐसे कई शब्द सुनने को मिलते हैं, जिनका मतलब हर किसी को समझ नहीं आता है। हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के प्रोटेस्ट के दौरान भी ऐसे कुछ वर्ड्स चर्चा खूब चर्चा में रहे। खास बात तो यह है कि पार्लियामेंट में नेताओं ने भी इन शब्दों का इस्तेमाल किया।
इनमें वास्ते गुना हुइयां, कुचु-पुचू, Delulu, Cringe जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल किया गया। इन शब्दों से साफ पता चलता है कि आज की जनरेशन अपनी बात कहने के लिए पुराने नारों के बजाय इंटरनेट स्लैंग और मीम (Meme) की भाषा का इस्तेमाल कर रही है। भले ही इनमें से कुछ शब्दों का किताबों में कोई मतलब न मिले, लेकिन सोशल मीडिया पर इनका अपना एक अलग ही मतलब बन चुका है। आइए समझते हैं कि ये शब्द क्या हैं और Gen-Z की सोच को कैसे दिखाते हैं।
'वास्ते गुना हुइयां' (Vasteguna Huiya)
हाल के दिनों में सबसे ज्यादा चर्चा इसी शब्द को लेकर रही। जंतर-मंतर पर जेन-जी इसे बोलते हुए दिखे। इसके मतलब की बात करें तो 'वास्ते गुना हुइयां' कोई असली शब्द नहीं है और न ही इसका कोई खास मतलब है। इसकी शुरुआत पुराने सोशल मीडिया ऐप Vine के वायरल वीडियो से हुई थी, जहां लड़का Can I get a Hoya? बोलता है, जो सुनने में 'वास्तेगुना हुइयां' लगता है। अब लोग सोशल मीडिया पर इसे केवल मजाक, मीम्स और एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। यानी किसी अजीब, फनी या अचानक हुई सिचुएशन में लोग इसे बोल देते हैं। यहीवजह है कि यह तेजी से वायरल हो गया। संसद में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इसका इस्तेमाल किया था।
Delulu
Delulu शब्द Delusional से बना है। इसका इस्तेमाल तब किया जाता है, जब कोई इंसान बिना किसी खास वजह के किसी बात पर जरूरत से ज्यादा भरोसा कर रहा होता है। जैसे कोई कहे कि उसका पसंदीदा सेलिब्रिटी उससे शादी करेगा, तो दोस्त मजाक में कह सकते हैं, 'तू बहुत Delulu है।' यह शब्द अब मीम्स और सोशल मीडिया का हिस्सा बन चुका है। संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ने एक-दूसरे के दावों पर तंज कसते हुए इसे बोला था।
यह भी पढ़ें- कूल दिखने के लिए Gen Z बोलते हैं Bussin, जानिए कब-कैसे और कहां करें इसका इस्तेमाल?
Cringe
जब कोई बात, हरकत या वीडियो बहुत अजीब, दिखावटी या ओवरएक्टिंग वाली लगती है, जिसे देखकर शर्म या अजीब सी झिझक महसूस हो, तो Gen-Z उसे Cringe (क्रिंज) कहती है। आज सोशल मीडिया पर इस शब्द का इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है।
Cooked
Gen-Z की भाषा में Cooked का मतलब खाना पकना नहीं होता है। इसका मतलब होता है कि बात पूरी तरह से बिगड़ चुकी है या सिचुएशन अब हमारे हाथ में नहीं है। जैसे एग्जाम खराब हो जाए या कोई प्लान पूरी तरह फेल हो जाए, तो लोग कहते हैं, 'I'm cooked'।
Gaslighting
इन दिनों यह वर्ड भी खूब इस्तेमाल हो रहा है। इस शब्द का तब इस्तेमाल होता है, जब कोई सामने वाले को उसकी अपनी बातों या सोच पर ही शक कराने की कोशिश करे। आज सोशल मीडिया पर यह शब्द रिश्तों से लेकर बहस तक में खूब सुनने को मिलता है।
यह भी पढ़ें- Gen-Z से लेकर Gen-Beta तक: अपना बर्थ ईयर देखकर जानिए अपनी जनरेशन का नाम
FOMO
FOMO का फुल फॉर्म Fear Of Missing Out है। इसका मतलब यह डर है कि बाकी लोग किसी ट्रेंड या पार्टी में मजे कर रहे हैं और आप कहीं पीछे न छूट जाएं। इसी डर की वजह से लोग हर नई चीज, पार्टी या वायरल ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं।
Slay
अगर किसी ने बहुत अच्छा ड्रेसअप किया हो, शानदार परफॉर्मेंस दी हो या किसी काम में कमाल कर दिया हो, तो Gen-Z कहती है, You Slayed यानी आपने बहुत बढ़िया किया।
POV
POV इंस्टाग्राम पर काफी देखने को मिलता है। इसका मतलब Point Of View होता है। इसके जरिए क्रिएटर किसी चीज को अपने नजरिए से दिखाता है।
कुचू-पुचू
कुचू पुचू कोई असली शब्द नहीं है। इसका इस्तेमाल अक्सर प्यार जताने, लाड़-प्यार देने या मजाक के लिए किया जाता है। आज कल इंस्टाग्राम पर ये खूब सुनने को मिल रहा है जैसे 'कुचू-पुचू तुम कहां हो?' संसद में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के दावों और नीतियों पर तंज कसने के लिए कुचू पुचू का इस्तेमाल किया था।
यह भी पढ़ें- न खुलकर बताया, न छुपाया...आखिर क्या है 'Soft Launching' रिलेशनशिप ट्रेंड?
क्यों अलग है Gen-Z की भाषा?
Gen-Z की भाषा किताबों से नहीं, बल्कि इंटरनेट, मीम्स, गेमिंग, के-पॉप, रील्स और सोशल मीडिया से ही बनती है। यही वजह है कि इसमें छोटे शब्द, मजाक और क्रिएटिविटी ज्यादा देखने को मिलती है।
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
