हर माता-पिता अपने बच्चे को हमेशा खुश देखना चाहते हैं। इसी वजह से कई बार पेरेंट्स बच्चों की हर जिद पूरी करते हैं और उसकी छोटी और बड़ी डिमांड भी पूरी करते हैं। बच्चे की एक आवाज में उनकी हर छोटी-बड़ी इच्छा को तुरंत पूरा कर देते हैं। खिलौने, मोबाइल, महंगे कपड़े या बाहर खाने की जिद चाहे कैसी भी क्यों न हो, पेरेंट्स उसे हर हाल में पूरा करते हैं। हालांकि पेरेंटिंग एक्सपर्ट्स का मानना है कि बच्चे की हर जिद पूरी करना उसके भविष्य और व्यक्तित्व के विकास के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे बच्चे में कुछ ऐसी आदतें भी विकसित हो सकती हैं जो आगे चलकर उसके रिश्तों, पढ़ाई और करियर पर भी असर डाल सकती हैं। आइए Steris Healthcare की चेयरमैन जीवन कसारा से जानते हैं इसके 5 बड़े नुकसान।

बच्चे में धैर्य की कमी हो सकती है

जब आप बच्चे की हर डिमांड तुरंत पूरी करती हैं तो वो किसी भी चीज का ज्यादा समय तक इंतजार नहीं कर पाता है। बच्चे को लगने लगता है कि उसकी हर इच्छा तुरंत पूरी होनी चाहिए। ऐसे बच्चे बड़े होकर भी छोटी-छोटी बातों पर चिड़चिड़े हो सकते हैं और जीवन में धैर्य न होने की वजह से उन्हें परेशानी हो सकती है।

जिम्मेदारी की भावना कम हो सकती है

जब बच्चों की हर डिमांड पूरी हो जाती है तो उनके अंदर जिम्मेदारी की भावना जग नहीं पाती है और बच्चे कोई भी काम ठीक से नहीं कर पाते हैं। इस तरह के बच्चे किसी भी काम में कुशलता नहीं दिखाते हैं और हमेशा पेरेंट्स को भी परेशान करते रहते हैं। दरअसल जब बिना किसी प्रयास के ही हर चीज बच्चों को आसानी से मिल जाती है, तो बच्चे को मेहनत और उसकी अहमियत समझ नहीं आती है। इससे वह चीजों की कद्र भी कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा 5 मिनट भी एक जगह नहीं बैठ पाता? एक्सपर्ट से जानें क्यों घट रहा है पेशंस लेवल

बच्चे में स्वार्थी व्यवहार विकसित हो सकता है

बच्चे की हर जिद पूरी होने पर उसे ऐसा लगने लगता है कि पूरी दुनिया उसके अनुसार ही चलेगी। बच्चे में कभी भी दूसरों की भावनाओं को समझने की क्षमता विकसित नहीं हो पाती है और उसमें स्वार्थी व्यवहार दिखने लगता है। इस तरह के बच्चे हमेशा सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं। यहां तक कि सिबलिंग में भी आपसी प्रेम विकसित नहीं हो पता है। और वह जरूरत से ज्यादा स्वार्थी या जिद्दी बन सकता है।

बच्चे किसी भी चीज की अहमियत नहीं समझ पाते हैं

अगर माता-पिता बच्चे की हर जिद पूरी कर देते हैं तो बच्चे किसी भी चीज की अहमियत नहीं समझ पाते हैं। बच्चों को ऐसा लगने लगता है कि पेरेंट्स उनकी हर छोटी बड़ी इच्छा को पूरी कर सकते हैं। इसी वजह से बच्चों को किसी भी चीज की सही अहमियत कभी पता नहीं चल पाती है।

यह भी पढ़ें- बच्चों को दूसरों के घर भेजने से पहले जरूर सिखाएं ये बातें, हमेशा बनी रहेगी सेफ्टी

अगर आप भी बच्चे की हर जिद्द पूरी करती हैं तो आपको इसके नुकसानों के बारे में भी जान लेना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Magnific.com