Secret Of Banana Leaf Structure: साउथ इंडियन परंपरा में केले के पत्ते का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। पूजा-पाठ से लेकर खान-पान में इसका इस्तेमाल किया जाता है। हम सभी ने कभी न कभी केले के पत्ते को तो जरूर ही देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी इसकी बनावट और आकार पर ध्यान दिया है। अगर आपसे पूछा जाए कि केले की पत्तियों पर सामांतर लाइन क्यों बनी होती है, तो यकीनन आपका जवाब यह होगा कि रेखाएं तो हर पत्ती पर होती है और यह सामान्य बात है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन पत्तियों की लाइनों के पीछे वैज्ञानिक और प्राकृतिक कारण है। नीचे लेख मे जानें इसके पीछे का कारण-

केले के पत्तों पर लाइन होने के पीछे का कारण

केले का पत्ता आकार में बहुत बड़ा और चौड़ा होता है। अगर यह पूरी तरह से एक सपाट कागज की तरह होता, तो तेज हवा या तूफान चलने पर हवा के दबाव के कारण यह बीच में से टूटकर गिर जाता। पत्तियों पर बनी ये वर्टिकल लाइनें दरअसल एक नेचुरल वेंटिलेशन या विंडब्रेकर का काम करती हैं। जब तेज हवा चलती है, तो पत्तियां इन लाइनों के सहारे छोटे-छोटे हिस्सों में आसानी से मुड़ या फट जाती हैं, जिससे हवा आर-पार निकल जाती है। इस वजह से तेज आंधी में भी केले का पूरा पत्ता या पेड़ नष्ट होने से बच जाता है।

इसे भी पढ़ें- बगीचे में ग्रो करना चाहती हैं केले का पेड़, जानें कब और किस समय लगाना सही?

पानी और पोषण पहुंचाने के जरिया

वैज्ञानिक नजरिए से देखें तो ये लाइनें केले के पत्ते की नसें होती हैं। जैसे हमारे शरीर में खून की नसें होती हैं, वैसे ही ये लाइनें पेड़ की जड़ों से पानी, खनिज और पोषक तत्वों को पूरी पत्ती के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम करती हैं।

केले के पत्ते बहुत बड़े होते हैं, इसलिए उन्हें ज्यादा पोषण की जरूरत होती है। ये समानांतर नसें इस बात को सुनिश्चित करती हैं कि पत्ते के हर हिस्से को बराबर मात्रा में भोजन मिले और वह हरा-भरा बना रहे।

खाना परोसते समय अलग करने का काम

केले के पत्ते पर जब खाना परोसना शुरू हुआ, तो पूर्वजों ने इन लाइनों का एक और इस्तेमाल ढूंढ निकाला। दक्षिण भारतीय परंपरा में इन प्राकृतिक लाइनों का उपयोग भोजन को अलग-अलग हिस्सों में बांटने के लिए किया जाता है। पत्ती के ऊपरी हिस्से में बनी लाइनों के हिसाब से नमक, अचार, चटनी और सूखी सब्जियां रखी जाती हैं, जबकि नीचे के बड़े हिस्से में चावल और दाल-सांभर परोसा जाता है, ताकि व्यंजन एक साथ मिक्स करें।

पत्तों को मोड़ने और फोल्ड करने में आसानी

केले के पत्तों का इस्तेमाल केवल खाना खाने के लिए ही नहीं, बल्कि कई पारंपरिक डिशेज को लपेटकर पकाने के लिए भी किया जाता है। पत्तों पर बनी इन लाइनों की वजह से इन्हें किसी भी आकार में मोड़ना या फोल्ड करना बेहद आसान हो जाता है। ये लाइनें पत्तियों को एक लचीलापन देती हैं, जिससे मोड़ते समय पत्ता बीच से अजीब तरह से नहीं टूटता और खाने को अच्छी तरह से रैप किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आपने कभी खाया है बीजों से भरा केला, जानें नॉर्मल केले से कितना होता है अलग और क्या है खासियत?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik