जन्माष्टमी का त्योहार आते ही घरों और सोसाइटी में अलग ही माहौल नजर आता है। कहीं भगवान कृष्ण की झांकी सजती है तो कहीं भजन और कीर्तन का आयोजन होता है। अगर आप इस बार अपनी सोसाइटी में जन्माष्टमी को थोड़ा और खास बनाना चाहती हैं, तो सिर्फ पूजा या झांकी तक का ही कोई कार्यक्रम न रखें। इस बार आप मटकी डेकोरेशन कंपटीशन भी रख सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि इसमें बच्चे, बड़े और परिवार सभी हिस्सा ले सकते हैं।

हर परिवार अपनी पसंद की थीम पर मटकी सजाए और फिर सोसाइटी के लोग मिलकर सबसे सुंदर मटकी चुनें। इससे लोगों को कुछ नया करने का मौका मिलेगा और त्योहार के दौरान सोसाइटी में भी खूब रौनक देखने को मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में-

थीम-बेस्ड मटकी डेकोरेशन कंपटीशन कैसे रखें?

जन्माष्टमी के मौके पर मटकी सजाने का कंपटीशन काफी मजेदार हो सकता है। इसके लिए आप पहले से सोसाइटी के व्हाट्सऐप ग्रुप या नोटिस बोर्ड पर जानकारी दे दें। इसमें आप लोगों को बता सकती हैं क‍ि कौन-कौन पार्टिस‍िपेट कर सकता है और मटकी जमा करने की आखिरी डेट क्या होगी। आप चाहें तो हर परिवार को अपनी मटकी के लिए अलग थीम चुनने की आजादी दे सकती हैं। इससे सभी की मटकी एक-दूसरे से अलग और खास नजर आएगी।

यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026 Date & Time: 4 या 5 सितंबर, कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? जानें सही त‍िथ‍ि और शुभ मुहूर्त

इन थीम पर सजा सकती हैं मटकी

कंपटीशन को और मजेदार बनाना है तो आप पहले से ही कुछ थीम सेलेक्‍ट कर सकती हैं। जैसे-

  • बाल गोपाल थीम: मटकी पर बाल कृष्ण की तस्वीर, मुकुट, बांसुरी और मोरपंख से डेकोरेशन करें।
  • वृंदावन थीम: मटकी को फूलों, पत्तियों और कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी डेकोरेशन के साथ तैयार कर सकती हैं।
  • माखन-मटकी थीम: मटकी को माखन, मिश्री और बाल गोपाल की पेंट‍िंग से भी सजा सकती हैं।
  • राधा-कृष्ण थीम: आप चाहें तो मटकी पर राधा-कृष्ण की पेंट‍िग बनाएं और फूलों से डेकोरेट कर दें।
  • इको-फ्रेंडली थीम: इसमें आप मटकी को ऐसी चीजों से सजा सकती हैं जो आपको घर पर आसानी से म‍िल जाए।

मटकी कंपटीशन में बच्चों को भी करें शामिल

जन्‍माष्‍टमी पर इस मटकी कंपटीशन में बच्चों को जरूर शामिल करें। उनके लिए अलग कैटेगरी रखी जा सकती है, ताकि वे अपनी पसंद से मटकी सजा सकें। बच्चे मटकी पर रंग भर सकते हैं, उसमें कृष्ण से जुड़ी छोटी-छोटी सजावट लगा सकते हैं या फिर अपनी पसंद की थीम भी तैयार कर सकते हैं।

जीतने वाले को कैसे चुनें?

कंपटीशन में फैसला करने के लिए सोसाइटी के कुछ लोगों की छोटी सी जजिंग टीम बना दें। मटकी चुनते समय कुछ आसान चीजों को ध्यान में रखा जा सकता है। जजिंग के लिए ये पॉइंट रख सकती हैं-

  • थीम कितनी अच्छी तरह दिखाई दे रही है
  • मटकी को क‍ितनी सुंदर तरीके से डेकोरेट क‍िया गया है
  • डेकोरेशन में क्रिएटिविटी कितनी है
  • कलर्स और बाकी चीजों का इस्तेमाल कैसा है
  • मटकी देखने में कितनी सुंदर लग रही है

आप चाहें तो सबसे सुंदर मटकी के अलावा बेस्ट क्रिएटिविटी, बेस्ट कृष्ण थीम और बेस्ट किड्स एंट्री जैसे छोटे-छोटे अवॉर्ड भी रख सकती हैं। इससे ज्यादा लोगों को हिस्सा लेने का मन करेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां शुरू, जानें कहां सजेगी भव्य झांकी?

विजेताओं को इनाम में क्या दें?

जन्‍माष्‍टमी पर मटकी कंपटीशन के ल‍ि‍ए आपको कोई बहुत महंगा इनाम लेने की जरूरत नहीं है। आप जन्माष्टमी से जुड़ा कोई छोटा गिफ्ट, पूजा का सामान, मिठाई या कोई सुंदर डेकोरेशन आइटम भी प्राइज के तौर पर दे सकती हैं। बच्‍चों के ल‍िए उनकी उम्र के ह‍िसाब से कोई ग‍िफ्ट खरीद लें।

यह भी पढ़ें- Janmashtami Matki Decoration: जन्माष्टमी में श्री कृष्ण के लिए खूबसूरत तरीके से सजाएं मटकी, ये DIY आइडिया आजमाएं

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinteresrt/Ishika Handmade Studio/NURU/Asthaa