अगर आप भी मेरी तरह घर को हरा-भरा रखने के लिए कोई ऐसा पौधा ढूंढ रही हैं, जिसकी देखभाल आसानी से हो जाए, तो सिंगोनियम प्लांट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। तीर के आकार वाले आकर्षक पत्तों और कम देखभाल में भी बढ़ने वाला यह इंडोर प्लांट लवर्स के बीच काफी फेमस है।
यह पौधा न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है, बल्कि आपके ग्रीन कॉर्नर को भी फ्रेश और नेचुरल लुक देता है। सही देखभाल के साथ सिंगोनियम को लंबे समय तक हरा-भरा रह सकता है। आइए जानते हैं कि सिंगोनियम प्लांट की देखभाल कैसे करें?
रोशनी का रखें ध्यान
सिंगोनियम के लिए ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट सबसे अच्छी होती है। इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां हल्की नेचुरल रोशन आती हो। सीधी तेज धूप से बचाएं, क्योंकि इससे पौधे की पत्तियां जल सकती हैं।
पानी
जब गमले की ऊपर की एक इंच मिट्टी सूखी महसूस हो, तभी पौधे को पानी दें। ज्यादा पानी देने से मिट्टी में नमी जमा हो सकती है, जिससे जड़ों में सड़न की समस्या हो सकती है। ध्यान रखें कि ज्यादा पानी आसानी से बाहर निकल जाए, ताकि पौधा हरा-भरा बना रहे।
मिट्टी
ऐसी मिट्टी का इस्तेमाल करें, जिसमें पानी आसानी से निकल सके। सिंगोनियम के लिए अच्छी ड्रेनेज वाली पॉटिंग मिक्स अच्छी होगी, ताकि जड़ों में ज्यादा नमी जमा न हो और पौधा स्वस्थ तरीके से बढ़ सके।
नमी
यह पौधा मध्यम से ज्यादा नमी वाली जगह पसंद करता है, लेकिन कमरे के नॉर्मल टेम्परेचर में भी आसानी से बढ़ सकता है। ज्यादा सूखी हवा में इसकी पत्तियां प्रभावित हो सकती हैं।
टेम्परेचर
सिंगोनियम के लिए 18°C से 30°C के बीच का तापमान अच्छा माना जाता है। इसे बहुत ज्यादा ठंड या तेज गर्मी से बचाएं।
खाद
पौधे की ग्रोथ के समय महीने में एक बार हल्दी खाद दे सकती हैं। इससे नई पत्तियों की ग्रोथ अच्छी होती है और पौधा हेल्दी बना रहता है।
छंटाई
इसकी सूखी या ज्यादा बढ़ी हुई शाखाओं को समय-समय पर काटें। इससे पौधे की ग्रोथ अच्छी होती है और यह ज्यादा घना व खूबसूरत दिखाई देता है।
नया पौधा कैसे बनाएं?
सिंगोनियम को स्टेम कटिंग के जरिए आसानी से उगाया जा सकता है। कटिंग को पानी या मिट्टी दोनों में लगाकर नया पौधा तैयार किया जा सकता है।
कीड़ों से बचाव
इस पौधे में कभी-कभी कीड़े लगने लगते हैं। इसलिए, पत्तियों को नियमित रूप से चेक करते रहें।
गमला बदलना
जब पौधे की जड़ें गमले से बाहर निकलने लगें, तब आप इसे हर 1-2 साल में बड़े गमले में ट्रांसफर कर सकती हैं।
सिंगोनियम प्लांट के लिए आसान टिप्स
- पत्तियों को समय-समय पर साफ करती रहें।
- पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां हवा का अच्छा वेंटिलेशन हो।
- ज्यादा पानी देने से बचें।
- यह पौधा सही और रेगुलर केयर से पूरे साल खूबसूरत बना रह सकता है।
यह भी पढ़ें- Jade Plant की कटिंग से कैसे उगाएं ढेर सारे नए पौधे? करें ये आसान काम, पूरे घर में छा जाएगी हरियाली कम देखभाल, लेकिन खूबसूरत सिंगोनियम का प्लांट आपके घर, ऑफिस या बालकनी के लिए शानदार इंडोर प्लांट हो सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: magnific.com
