क्या आपने कभी सोचा है कि रात के 12 बजे भी सूरज आसमान में चमक रहा हाे, तो नजारा कैसा होगा? ये सब आपको किसी फिल्मी सीन जैसा लग रहा होगा, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं जहां कई हफ्तों या महीनों तक सूरज नहीं डूबता है। नेचर की देन इस अनोखे नजारे को इमिडनाइट सन (आधी रात का सूरज) या पोलर डे कहा जाता है। ऐसा असल में पृथ्वी के अपने एक तरफ झुके होने की वजह से होता है।
आर्कटिक और अंटार्कटिक सर्कल के पास मौजूद इलाकों में गर्मियों के समय सूरज लंबे समय तक नजर आता है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि जब यहां रात ही नहीं होती, तो वहां रहने वाले लोग सोते कैसे हैं? दरअसल, वहां के लोग समय देखकर अपना रूटीन बना लेते हैं। ज्यादातर घरों में मोटे पर्दे या ब्लैकआउट कर्टेन लगाए जाते हैं, ताकि कमरे के अंदर अंधेरा रहे। इसके अलावा और भी कई तरीके आजमाए जाते हैं। आज हम आपको दुनिया की उन 7 जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां कुछ समय के लिए सूरज डूबना लगभग बंद हो जाता है।
नॉर्वे
नॉर्वे को लैंड ऑफ द मिडनाइट सन भी कहा जाता है। आर्कटिक सर्कल के ऊपर मौजूद ट्रोम्सो और स्वालबार्ड जैसे इलाकों में कई हफ्तों तक सूरज दिखाई देता रहता है। खासकर स्वालबार्ड में अप्रैल से लेकर अगस्त खत्म होने तक सूरज नहीं डूबता है। इस दौरान लोग देर रात भी ट्रैकिंग, कयाकिंग और वाइल्डलाइफ देखने का आनंद लेते हैं।
आइसलैंड
आइसलैंड आर्कटिक सर्कल से थोड़ा नीचे है, लेकिन यहां भी गर्मियों में दिन बहुत लंबे होते हैं। गर्मियों में तो सूरज बस कुछ देर के लिए ही थोड़ा नीचे जाता है, लेकिन पूरी तरह छिपता नहीं है। इसी वजह से यहां रात में भी रोशनी रहती है और रात का समय भी शाम जैसा ही खूबसूरत लगता है।
यह भी पढ़ें- फ्लोटिंंग आइलैंड से उबलती नदी तक, दुनिया की इन 5 अनोखी जगहों के बारे में जानती हैं आप?
फिनलैंड
नॉर्थ फिनलैंड के लैपलैंड इलाके में भी मई से लेकर अगस्त तक लगभग लगातार रोशनी रहती है। यहां मिडनाइट सन दो महीने से ज्यादा समय तक देखा जा सकता है। कई लोग इस दौरान कम सोते हैं और ज्यादा समय बाहर बिताना पसंद करते हैं। हालांकि रोजाना की लाइफ को बैलेंस करने के लिए लोग एक फिक्स समय पर सोने की कोशिश करते हैं।
स्वीडन
स्वीडन के नॉर्थ एरिया, खासतौर पर किरूना में, कई हफ्तों तक आधी रात को भी सूरज चमकता हुआ नजर आता है। यहां के लोग इस सुहावने मौसम का पूरा मजा लेते हैं। इस दौरान 'मिडसमर फेस्टिवल' मनाना, बाहर जाकर पिकनिक करना और नेचर के बीच टाइम स्पेंड करना लोगों को खूब पसंद आता है।
यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, इन 4 देशों में भी मौजूद हैं 'हनुमान जी' के पदचिह्न; आप भी जाएं यहां
अलास्का
अमेरिका के अलास्का राज्य के नॉर्थ हिस्से में भी ये अनोखा नजारा देखने को मिलता है। यहां उट्कियागविक (Utqiagvik) नाम की एक जगह है, जहां करीब 80 दिनों तक सूरज कभी डूबता ही नहीं और लगातार आसमान में चमकता रहता है। हर वक्त उजाला रहने की वजह से लोग अपनी नींद पूरी करने के लिए दिन में भी घरों की खिड़कियों पर गहरे काले रंग के पर्दे (ब्लैकआउट कर्टन्स) लगा लेते हैं और सोने का एक फिक्स टाइम फॉलो करते हैं।
कनाडा
कनाडा के नुनावुत और युकोन जैसे इलाकों में भी गर्मियों के दौरान कई हफ्तों तक सूरज लगभग 24 घंटे दिखाई देता है। इस दौरान यहां की नेचुरल ब्यूटी और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
अंटार्कटिका
जब दुनिया के ऊपरी हिस्से (Northern Hemisphere) में गर्मियां होती हैं, तब अंटार्कटिका में कड़ाके की सर्दियां पड़ती हैं। जब वहां सर्दी होती है, तब अंटार्कटिका में गर्मी का मौसम होता है। यहां सितंबर के महीने में सूरज निकलता है और फिर अगले साल मार्च तक कभी डूबता ही नहीं है।
यह भी पढ़ें- हिमालय में हैं 5 अलग-अलग कैलाश, यहां दिखेगा रंग बदलते शिवलिंग से लेकर मणि की चमक का नजारा
आखिर यहां के लोग सोते कैसे हैं?
अब आपके मन में यही सवाल आ रहा हाेगा कि जब यहां रात नहीं होती है तो वहां के लोग सोते कैसे हैं। दरअसल, यहां के लोगों ने अपनी लाइफस्टाइल को ऐसे ही ढाल लिया है। ज्यादातर लोग अपने घरों में मोटे पर्दे लगाते हैं ताकि कमरे में अंधेरा किया जा सके। कुछ लोग आई मास्क का इस्तेमाल भी करते हैं।
यह भी पढ़ें- देवभूमि की अनमोल देन हैं 'मां गंगा', इसके उद्गम से लेकर समुद्र में मिलने तक का सफर जानें
तो अब तो आपको भी मालूम चल गया होगा कि नेचर कितनी अनोखी हो सकती है। रात के समय भी सूरज का चमकना किसी चमत्कार से कम नहीं लगता। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Gemini
