Budget Friendly Room Corner Decoration Ideas: घर को सुंदर दिखाने के लिए लोग बाजार में मिलने वाले डेकोरेटिव आइटम्स खरीदकर लाते हैं। वहीं कुछ लोग कमरे के इंटीरियर डेकोरेशन में लाखों रूपये खर्च करते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को लगता है कि अगर कमरे को सुंदर या सुकूनभरा बनाने है, तो इसके लिए अच्छा खास पैसा खर्च की जरूरत है। मगर आपको बता दें कि ऐसा नहीं है। मात्र कुछ रूपये खर्च करके आप कमरे के कोने को सजा सकती हैं। आज के इस लेख में हम 4 ऐसे रूम कॉर्नर डेकोरेशन आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं।

कमरे के कोने को सजाने के 4 तरीका (Room Corner Kaise Sajayen)

कमरे को सजाने के बारे में हम सभी सोचते हैं, लेकिन समझ ही नहीं आता है कि कैसे सजाएं? अगर आप भी इस कंफ्यूजन में हैं, तो नीचे बताए गए तरीके से आइडिया ले सकती हैं। यहां हम आपको 100-200 रुपये कमरे का कोना सजाने के तरीके बताने जा रहे हैं।

1. आर्टिफिशियल पत्तियों से कमरे के कोने को सजाएं?

  • कमरे के कोने को सजाने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से आर्टिफिशियल पत्तियां खरीदें।
  • इसके बाद कमरे के जिस कोने को सजाना चाहती हैं, उसे साफ करें।
  • अब अपने मनपसंद डिजाइन जैसे जिग जैग या फिर बेल के आकार या फिर छोटे-बड़े क्रम में पत्तियों को लटाएं। 
  • पत्तियों को डबल साइडेड टेप की मदद से सजाएं।
  • कमरे के कोने को और आकर्षक बनाने के लिए पतली फेयरी लाइट लगाएं।

Image Credit- Personal Image

कुल खर्च

  • आर्टिफिशियल पत्तियां- 70-80 रुपये की 4 लड़ी (8-8 फीट की)
  • पतली फेयरी लाइट-80 रुपये की
  • डबल साइडेड टेप- 30-50 रुपये

2. मिनी पोस्टर की मदद से करें कमरे के कोने की डोकेरेशन

  • कमरे के कॉर्नर को अगर आप पत्तियों से डेकोरेट नहीं करना चाहती हैं, तो मिनी पोस्टर की मदद से सजा सकती हैं। 
  • इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन स्टोर से अपनी पसंद के हिसाब से मिनी पोस्टर खरीदें।
  • अब इसे दीवार के कॉर्नर पर इन्हें चिपकाएं।
  • अगर आप इसे और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो हैंगिग लीव्स या लाइट लगा सकती हैं।

Image Credit- Pinterest

कुल खर्च

  • मिनी वॉल पोस्टर- 100-150 (ये डिजाइन के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है)
  • फेयरी लाइट- 70 रूपये 
  • आर्टिफिशियल पत्तियां- 40 रुपये (1 लड़ी)

फेयरी लाइट से सजाएं कमरे का कोना

  • कमरे को सजाने के लिए फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसे आप अपने हिसाब से दीवार के कोने में लगा सकती हैं। 
  • ध्यान रखें की इसके लिए पतली वाली फेयरी लाइट को डबल साइडेड या फिर वॉल पिन की मदद से सेट करें।
  • कोने को आकर्षक बनाने के लिए अपनी छोटी-छोटी अलग-अलग फोटो लाइट के बीच या कोने पर लगा सकती हैं।

कुल खर्च

  • फेयरी लाइट- 90 रुपये (ऑनलाइन खरीद सकती हैं)
  • डबल साइडेड टेप- 30-50 रुपये
  • छोटी वॉल पिन- 50 रुपये

4. नेट कैनोपी से सजाएं दीवार का कोना

  • कमरे के कोने को सुकून भरा लुक देने के लिए आप नेट कैनोपी का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए अपने पसंद के रंग का कैनोपी खरीदें।
  • अब इसे दीवार के कोने में लगाएं।
  • इसके बाद नेट कैनोपी के दो साइड फेयरी लाइट लगाएं।
  • लाइट के बजाय आप आर्टिफिशियल मनी प्लांट की पत्तियां भी लगा सकती हैं।
  • इसके बाद कैनोपी के अंदर छोटा गत्ता, पिलो और टैडी रखें।

Image Credit- Pinterest

कुल खर्च

  • नेट कैनोपी (डेकोरेशन के लिए)-150-500 रुपये
  • फेयरी लाइट-50-100 रुपये
  • आर्टफिशियल पत्तियां- 40 रुपये (1लड़ी)

इन तरीकों की मदद से आप मेरी तरह अपने कमरे को सजा सकती हैं। हालांकि, इस बात का खास ध्यान दें कि इसमें बताए गए रेट ऊपर नीचे हो सकते हैं। ऐसे में इन चीजों को अलग-अलग ऑनलाइन वेबसाइट पर चेक करके मंगवाएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, Pinterest