हम सभी होटल में कभी न कभी ताे स्टे करते ही हैं, लेकिन आपने एक चीज नोटिस की होगी कि होटल में रुकने पर कमरे में कई ऐसी चीजें रखी मिलती हैं, जिन पर हमारा ध्यान शायद ही जाता है। साबुन, शैंपू, टूथब्रश जैसी चीजों के साथ कई होटलों में चप्पलें भी रखी होती हैं। हालांकि, ये यूज एंड थ्रो वाली होती हैं। इन्हें देखकर सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि आखिर होटल इन चप्पलों को कमरे में क्यों रखते हैं? क्या इन्हें सिर्फ एक फैसिलिटी के लिए दिया जाता है या इसके पीछे साफ-सफाई की भी कोई वजह होती है?
होटलों में क्याें दी जाती हैं डिस्पोजेबल चप्पलें?
दरअसल, होटलों में मिलने वाली ये डिस्पोजेबल चप्पलें मेहमानों के काम की होती हैं। इन्हें आमतौर पर इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है और दूसरे गेस्ट को भी इस्तेमाल की हुई चप्पल देने के बजाय नया स्लीपर दिया जाता है। आइए जानते हैं कि होटलों में क्यों ये स्लीपर दी जाती हैं?
कमरे का फर्श रहता है साफ
होटल के रूम में आने वाले गेस्ट बाहर से जूते या सैंडल पहनकर आते हैं। इनके साथ धूल और गंदगी भी कमरे में आ जाती है। ऐसे में कमरे के अंदर पहनने के लिए दी गई डिस्पोजेबल चप्पल काम आती हैं। गेस्ट अपना फुटवियर उतारकर इन चप्पलों को पहन सकते हैं।
यह भी पढ़ें- घर से ज्यादा आरामदायक क्यों होते हैं होटल के गद्दे? जानिए इसके पीछे की 5 वजहें
बाथरूम जाने के लिए भी आती है काम
कई बार लोग वॉशरूम जाने के लिए अलग से स्लीपर पैक करके ले जाते हैं। ऐसे में आप हाेटलों में दी गई इन चप्पलों का इस्तेमाल बाथरूम में भी आराम से कर सकती हैं। हालांकि, एक बात का ध्यान रखें कि जरूरी नहीं है कि हर डिस्पोजेबल होटल स्लीपर फिसलने वाली नहीं होगी। इसलिए बाथरूम में इन्हें पहनते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- होटल रूम में सामान खोलने से पहले क्यों जलानी चाहिए टॉर्च? हर ट्रैवलर के लिए जरूरी टिप
इन चप्पलों से पैरों को मिलता है आराम
होटल में रुकने वाले कई लोग लंबा ट्रैवल करके आते हैं। लंबे समय तक जूते या सैंडल पहनने के बाद पैरों को भी थोड़ा आराम चाहिए होता है। ऐसे में कमरे में रखी यह चप्पल आपके पैरों को भी आराम पहुंचाने का काम करती हैं। इन्हें पहनकर कमरे में आराम से चल-फिर सकते हैं।
हर गेस्ट के लिए अलग होती हैं चप्पलें
अगर आपको लग रहा है कि यही चप्पलें कई गेस्ट्स ने पहनी होंगी तो ऐसा नहीं है। होटल हर गेस्ट को नया स्लि(पर ही देते हैं। इसका सीधा मकसर हाइजीन बनाए रखना है।
यह भी पढ़ें- महिला ट्रैवलर के लिए होटल बुकिंग में सबसे अहम क्या है? जानिए एक्सपर्ट की राय
क्या होटल की चप्पल घर ले जा सकते हैं?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर होटल के कमरे में डिस्पोजेबल चप्पलें रखी हैं, तो क्या उसे घर ले जाया जा सकता है? हालांकि, यह होटलों की पॉलिसी भी डिपेंड करता है। कुछ होटल गेस्ट को इस्तेमाल के बाद ऐसी चप्पलें अपने साथ ले जाने की अनुमति दे देते हैं। वहीं कुछ होटल चाहते हैं कि मेहमान उन्हें कमरे में ही छोड़ दें।
यह भी पढ़ें- Hotel Secrets: होटल रूम के बाहर क्यों नहीं होता है डोरमैट? अधिकतर लोगों को नहीं पता इसके पीछे की वजह
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
