राधा रानी के लुक में खुद को बदलने के लिए आपको महंगी ज्वेलरी या खूबसूरत कपड़े खरीदने पर पैसे बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। Gemini पर Radha Rani AI Image Promts की मदद से आप आसानी से फोटो बना लेंगी। जन्माष्टमी के मौके पर हर कोई सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करता है। इस बार अगर आप अपनी फोटो को राधा राधी के लुक में बदलकर पोस्ट करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग Radha Rani Look AI Prompts के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

राधा रानी फोटो के लिए AI Prompt

Prompt 1- मेरी फोटो से एक डिटेल वाली क्लोजअप फोटो बनाएं, जिसमें मैं राधा रानी के रूप में नजर आ रही हूं। फोटो में खास फोकस उसकी आंखों, माथे के गहनों और राधा रानी के पारंपरिक श्रृंगार पर होना चाहिए। माथे पर सफेद रंग से पारंपरिक डिजाइन बने हों और सिर पर मोरपंख से सजा सुंदर मुकुट भी नजर आ रहा हो। चेहरे पर हल्का, शांत और भक्तिमय भाव नजर आए। फोटो में सिनेमैटिक रोशनी रखें और चेहरे के किनारों पर हल्की सुनहरी रोशनी पड़ती हुई नजर आए। बैकग्राउंड हल्का धुंधला होना चाहिए, ताकि पूरा ध्यान चेहरे पर रहे। फोटो ऐसी लगे जैसे 85mm कैमरा लेंस से प्रोफेशनल पोर्ट्रेट फोटोग्राफी की गई हो। फोटो बहुत साफ और शार्प हो, त्वचा की डिटेल साफ नजर आए और चेहरा बिल्कुल असली लगे। पीछे गहरे रंग का वेलवेट जैसा बैकग्राउंड रखें, जिससे राधा रानी का लुक और उभरकर आए। पूरी फोटो में भक्ति, शांति और आध्यात्मिकता का एहसास हो। 

राधा रानी लुक के लिए AI Prompt

Prompt 2- मेरी दी गई फोटो को यूज करके एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैं राधा रानी के रूप में एक सिनेमैटिक फोटोशूट करवा रही हूं। फोटो में मेरा पोज, हाथों की पोजीशन, चेहरा सामने रखें। कैमरे की फ्रेमिंग बिल्कुल वही रखें जैसी मेरी फोटो में है। मैं हल्का सा साइड की तरफ मुड़ी हुई खड़ी रहूं और चेहरे पर हल्की, प्यारी मुस्कान हो। मुझे हल्के पेस्टल हरे रंग का खूबसूरत लहंगा-साड़ी पहनाएं, जिस पर बारीक कढ़ाई हो। सिर पर लंबा और हल्का घूंघट रखें, जिससे राधा रानी जैसा पारंपरिक लुक आए। बालों में गुलाबी और सफेद फूल लगाएं। साथ में सुंदर झुमके, हार, चूड़ियां और हाथों में गहने पहनाएं। माथे पर सफेद फूलों से बनी राधा रानी वाली बिंदी बनाएं। मेकअप बहुत नेचुरल रखें, आंखें खूबसूरत दिखें और त्वचा असली लगे। मेरे पीछे दीवार पर बांसुरी बजाते हुए भगवान कृष्ण की परछाईं दिखाई दे, जिसके सिर पर मोरपंख भी नजर आए। रोशनी का एंगल, स्पॉटलाइट, कृष्ण की परछाईं की जगह, गहरा नीला-काला बैकग्राउंड और पूरी फोटो की कंपोजिशन मेरी रेफरेंस फोटो जैसी ही रखें। फोटो एकदम असली कैमरे से खींची हुई, बहुत साफ और डिटेल वाली हो। चेहरे की पहचान बिल्कुल न बदलें और फोटो में कोई AI जैसा नकली नहीं लगना चाहिए। 

राधा रानी जैसी फोटो बनाने के लिए AI Prompt

Prompt 3- एक नई फोटो बनाओ, जिसमें मेरे चेहरे पर शांत और प्यारी सी मुस्कान हो, मैं बिल्कुल राधा जैसी नजर आ रही हूं। मैंने लंबे, भूरे और हल्के वेवी बालों की चोटी बनाई हुई है, जिसमें फूल लगे हों और कुछ फूल हवा में उड़ते हुए दिखाई दें। चेहरे पर बहुत हल्की और खूबसूरत आर्ट बनाई गई है, जो ज्यादा भरी-भरी न लगे। लड़की आंखें बंद करके शांति से बैठी हो और हाथ में मोर पंख पकड़ा हो। उसने पिंक और येलो रंग का खूबसूरत एस्थेटिक शिफॉन लहंगा पहना हो, जिस पर हल्का गोल्डन शिमर हो। माथे पर मांगटीका और हल्की-सी फूलों वाली ज्वेलरी हो। चेहरा 100% रेफरेंस फोटो जैसा ही रहे, चेहरे के फीचर्स बिल्कुल न बदलें और पूरा लुक ऐसा लगे जैसे कृष्ण की राधा सामने बैठी हों।

राधा रानी के ट्रेडिशनल लुक के लिए AI Prompt

Prompt 4- मेरी रियल फोटो का चेहरा यूज करते हुए एक ऐसी फोटो बनाओ, जिसमें मैने राधा रानी के लुक में आसमानी नीले और गुलाबी रंग का लहंगा पहना है। बालों को खुला और लंबे, हल्के घुंघराले रखें और एक तरफ चमेली के फूल लगे हों। मैं कदंब के पेड़ के नीचे बैठी हूं। मेरे हाथ में छोटे-छोटे फूल हों और दूर देखते हुए शांत भाव में नजर आ रही हूं। आसपास हल्का धुंधला वृंदावन जैसा वातावरण हो, फोटो एकदम रियल और Natural लगे। कोई फिल्टर न लगाएं और चेहरा भी 100% सेम रखें। 

राधा रानी के लहंगा लुक के लिए AI Prompt

Prmpt 5-मेरी फोटो को ध्यान से देखकर, एक नई फोटो बनाएं, जिसमें चेहरे को बिल्कुल जस का तस रखें, चेहरा बिल्कुल भी री-डिजाइन या बदला हुआ न लगे। कोई फेस चेंज, फेस स्मूदिंग या मेकअप न करें। मुझे  राधा रानी से प्रेरित पीले और लाल रंग के घाघरा-चोली में दिखाएं। बालों को खुला रखें, हल्के वेवी लंबे बाल हों और उनमें छोटे-छोटे सफेद फूल लगे हों। कानों में बड़े  झुमके, माथे पर मांग टीका और नथ हो। मैं दोनों हाथों में एक सुंदर बांसुरी पकड़े हुए, किसी को देखते हुए सोचती हुई नजर आ रही हूं। भाव शांत और भक्तिमय हों। Close-up फोटो बनाएं, चेहरे पर पूरा फोकस होना चाहिए। मेरा चेहरा बिल्कुल सेम लगना चाहिए।

जन्माष्टमी पर राधा रानी के AI प्रोम्पट

Prompt 6- मेरी दी हुई फोटो से एक नई फोटो बनाएं, जिसमें चेहरे को बिल्कुल सेम रखें। महिला को राधा रानी से प्रेरित सुंदर गुलाबी और सफेद पोशाक पहनाएं। बालों को लंबी चोटी में बांधने के बजाय पीछे की ओर बन बनाकर बांध दें और उसमें ताजे फूलों से बना सुंदर मुकुट लगाएं। वह आईने के सामने अपने फूलों के मुकुट को ठीक कर रही हो। माथे पर बिंदी और मांग टीका, कानों में झुमके और हल्की नथ पहनी हो। कैमरा चेहरे के पास हो,  फोटो एकदम रियल लगनी चाहिए, चेहरा बदलना नहीं है।

Prompt 7-  मेरी दी गई फोटो को यूज करके राधा रानी के चेहरे और पहचान वाली एक फोटो बनाओ। चेहरा 100% वही रहे, चेहरे की बनावट, आंखें, नाक, होंठ, त्वचा का रंग और चेहरे के   फीचर्स में कोई बदलाव न हो। महिला को राधा रानी से प्रेरित  लुक दें। उसे गुलाबी और पीले रंग की खूबसूरत लहंगा-चोली और हल्की चुनरी पहनाएं। बालों को लंबे, घने और सुंदर तरीके से गूंथकर उनमें ताजे मोगरे और गुलाब के फूल सजाएं। माथे पर सुंदर मांग टीका, छोटी बिंदी, नथ और झुमके हों। मैं फूलों से सजे झूले पर बैठकर धीरे-धीरे झूला झूल रही हूं। चेहरे पर हल्की मुस्कान हो। आसपास वृंदावन जैसा फूलों से सजा वातावरण हो। फोटो रियल और असली कैमरे से खींची हुई लगनी चाहिए।

Prompt -8 मेरी एक फोटो बनाएं, जिसमें मेरा फेस राधा रानी जैसा सिंपल और खूबसूरत लग रहा हो। चेहरा बदलना नहीं है, मेरे चेहरे से मिलता हुआ होना चाहिए। महिला को लाल और सुनहरे रंग की राधा रानी से प्रेरित पोशाक पहनाएं। बालों को साइड पार्टिंग के साथ लंबे, हल्के घुंघराले रखें और बालों में गुलाब के फूल लगाएं। वह एक पुराने सुंदर महल की खिड़की के पास खड़ी हो और हाथ में बांसुरी लेकर दूर देखते हुए शांत भाव में सोच रही हो। चेहरे पर बहुत हल्की मुस्कान हो। फोटो एकदम रियचल लगनी चाहिए, मेरा चेहरा मेरी दी गई फोटो की तरह बिल्कुल सेम होना चाहिए।

Radha Rani Look AI Promots में बदलाव करना होगा तो क्या करें?

अगर आर्टिकल में दिए गए प्रोम्प्ट में आपको कुछ बदलाव करना है, तो आपको पूरा प्रोम्प्ट बदलने की जरूरत नहीं है। इसमें आप थोडा बदलाव करके अपना पूरा लुक बदल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Janmashtami 2026 AI Prompts से बाल-गोपाल को झूला झुलाते हुए बनाएं फोटो, Gemini से पाएं हर आउटफिट में परफेक्ट लुक

  • इसमें कपड़े जैसे- लहंगा-चोली, घाघरा-कुर्ती, साड़ी या अनारकली में बदलाव कर सकती हैं। आपको केवल उसी लाइन में कपड़ों का स्टाइल बदल देना है।
  • कपड़ों के रंग में बदलाव कर सकती हैं, गुलाबी को पीला या लाल को हरा बना सकती हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से बदलाव करें।
  • हेयरस्टाइल वाली लाइन में आप खुली वेवी हेयर, लंबी चोटी, साइड चोटी, जूड़ा, फूलों वाला बन या आधे खुले बाल, अपने हिसाब से चुनाव कर सकती हैं।
  • बालों की हेयरएक्सेसरीज में बदलाव कर सकती हैं, इसमें मोगरा, गुलाब, चमेली, गजरा, फूलों का मुकुट और मोरपंख लगवा सकती हैं।
  • ज्वेलरी कम या ज्यादा कर सकती हैं, इसमें मांग टीका, नथ, झुमके, हार, माथा पट्टी, चूड़ियां और बाजूबंद का डिजाइन बदल सकती हैं।
  • हाथ में क्या चीजें लेनी हैं, उसमें भी बदलाव कर सकती हैं। बांसुरी, कमल का फूल, फूलों की माला, पूजा की थाली, दीपक और फूलों की टोकरी अपने हिसाब से बदल सकती हैं।
  • अगर फोटो का पोज पसंद नहीं आ रहा है, तो झूला झूलते हुए, बांसुरी को देखते हुए, फूल चुनते हुए, पूजा करते हुए और आईने में श्रृंगार करते हुए, अपने हिसाब से कर सकती हैं।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini