आज के समय में हर कोई इंस्टाग्राम यूज करता ही है। कई बार इंस्टाग्राम रील्स देखते समय या दोस्तों की चैट पढ़ते हुए कई ऐसे अंग्रेजी वर्ड्स दिख जाते हैं, जिनका मतलब समझना थोड़ा मुश्किल रहता है। कभी कोई किसी की फोटो पर Slay लिख देता है, तो कभी किसी फिल्म को Mid कहकर उसकी तारीफ करने से मना कर देता है।
वहीं, No Cap और Rizz जैसे शब्द भी सोशल मीडिया पर खूब सुनने को मिलते हैं। ये शब्द Gen Z ज्यादा यूज करते हैं। ऐसे में अगर आपको भी इन शब्दों का मतलब समझ नहीं आता और आप जानना चाहती हैं कि लोग इन्हें किस मौके पर बोलते हैं, तो हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-
image credit- magnific
1. No Cap (नो कैप)
आपको बता दें कि यह शब्द तब यूज इस्तेमाल होता है, जब कोई अपनी बात पर जोर देकर कहना चाहता है कि वह सच बोल रहा है। इसमें झूठ या बढ़ा-चढ़ाकर बताने वाली बात नहीं है।
- आसान मतलब: सच में, बिना झूठ बोले।
- कब बोलें: अपनी बात को सच बताने के लिए।
- उदाहरण: यह मेरी अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है, No Cap।
2. Rizz (रिज)
क्या आपने किसी ऐसे इंसान को देखा है, जो अपनी बातों और अंदाज से आसानी से दूसरों को इम्प्रेस कर लेता है? Gen Z की भाषा में ऐसे इंसान के इस हुनर को Rizz कहा जाता है।
- आसान मतलब: अपनी बातों और अंदाज से किसी को अपनी तरफ खींचने का हुनर।
- कब बोलें: जब कोई अपनी बातचीत से किसी को इम्प्रेस कर दे।
- उदाहरण: उसने थोड़ी देर बात करके ही सबका दिल जीत लिया, उसमें तो गजब का Rizz है।
3. Slay (स्ले)
किसी का लुक बहुत अच्छा हो, ड्रेस गजब की हो या उसने कोई काम कमाल का किया हो, तो उसकी तारीफ करने के लिए Slay बोला जाता है।
- आसान मतलब: कमाल कर देना।
- कब बोलें: किसी के स्टाइल, कपड़ों, मेकअप या परफॉर्मेंस की तारीफ करते समय।
- उदाहरण: तुम इस ड्रेस में Slay कर रही हो।
image credit- magnific
4. Mid (मिड)
कई बार किसी फिल्म या गाने की सोशल मीडिया पर बहुत तारीफ होती है। फैंस के कमेंट्स पर पोस्ट पर भरे पड़े रहते हैं, लेकिन आपको वह कुछ खास पसंद नहीं आता है। ऐसे में Gen Z इसे Mid कहती है।
- आसान मतलब: कुछ खास नहीं, बस ठीक-ठाक।
- कब बोलें: किसी फिल्म, गाने या ट्रेंड को नॉर्मल बताने के लिए।
- उदाहरण: सब इस सीरीज की तारीफ कर रहे थे, लेकिन मुझे तो यह Mid लगी।
5. Ate (एट)
यहां Ate का मतलब खाना नहीं है। सोशल मीडिया की भाषा में इसका इस्तेमाल तब होता है, जब कोई अपने लुक, डांस या किसी काम में अच्छा परफॉर्म करता है।
- आसान मतलब: ऐसा कमाल करना कि सब देखते रह जाएं।
- कब बोलें: किसी की जबरदस्त परफॉर्मेंस या स्टाइल की तारीफ करने के लिए।
- उदाहरण: उसने स्टेज पर ऐसा डांस किया, सच में Ate कर दिया।
कई बार Ate के साथ Left no crumbs भी जेन जी लिख देते हैं। इसका मतलब है कि किसी ने इतना बढ़िया काम किया कि कोई कमी रही ही नहीं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
cover image credit- shutterstock
