कई बार जाने अनजाने में हमें ये महसूस होने लगता है कि लोग हमारी बातों को ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं। हम जो भी कहते हैं उसे इग्नोर कर दिया जाता है। कई बार देखा जाता है कि चाहे ऑफिस हो, दोस्तों का ग्रुप हो या फैमिली, कुछ लोग अपनी बात आसानी से मनवा लेते हैं, वहीं कुछ लोगों को बातों को लोग सुनकर भी अनसुना कर देते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि आपके अंदर स्किल्स नहीं हैं या आप किसी दूसरे से कम समझदार हैं। बल्कि इसका एक मतलब आपकी पर्सनैलिटी से जुड़ा हो सकता है। यही नहीं कई बार इसकी वजह हमारी कुछ आदतें और व्यवहार भी हो सकते हैं, जो हमारी पर्सनैलिटी की छवि को प्रभावित कर सकते हैं। आप अपनी पर्सनैलिटी में कुछ छोटे-छोटे बदलाव करके अपनी वैल्यू बढ़ा सकती हैं और लोग आपकी बातों को सीरियसली लेंगे।
अपनी बात दूसरों के सामने आत्मविश्वास के साथ रखें
कई बार देखा जाता है कि लोगों को किसी भी चीज की बहुत ज्यादा नॉलेज होते हुए भी वो अपनी बात दूसरों के सामने नहीं रख पाते हैं। वहीं कई लोग गलत बात को भी इतने आत्मविश्वास के साथ रख देते हैं कि वो सही लगने लगती हैं। आपको चाहिए कि आप अपनी बात को दूसरों के सामने पूरे आत्मविश्वास के साथ रखें। जब आप बार-बार अपनी बात बदलते हैं या हर बात को बहुत सोचसमझकर रुक-रूककर बोलते हैं तो लोग समझ जाते हैं कि आपके अंदर आत्मविश्वास की कमी है और आपकी बातों को लोग ज्यादा अहमियत नहीं देते हैं।
यह भी पढ़ें- आप भी बनना चाहती हैं सबकी फेवरेट? तो आज ही बदलें अपनी ये 5 आदतें, हर कोई होगा आपसे इम्प्रेस
हर बात पर दूसरों को मंजूरी लेनी जरूरी नहीं है
अगर आप भी उनमें से हैं जो अपनी हर छोटी-बड़ी बात के लिए दूसरों की मंजूरी लेते हैं, तो आपको आज ही अपनी ये आदत बदलने की जरूरत है। ऐसे में सामने वाले को लगता है कि आपको खुद अपनी बात पर भरोसा नहीं है और आप अपने निर्णय नहीं ले सकते हैं। इसलिए आप दूसरों से बातचीत करते समय स्पष्ट और संतुलित तरीके से बोलें। अपनी राय रखते समय आई कॉन्टैक्ट बनाकर बार करें और किसी भी तरह की अनावश्यक सफाई देने से बचें। यदि रखें कि अगर आप अपने निर्णय खुद लेना शुरू करेंगे तो आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
हर किसी को खुश करने की आदत छोड़ें
कई बार देख जाता है कि लोग सभी को खुश करने के बारे में सोचते हैं और इसी वजह से उनसे ज्यादा लोग नाराज हो जाते हैं। यही नहीं कई बार लोग दूसरों को खुश करने के लिए उनकी गलत बात को भी हां कह देते हैं। आपको आज ही अपनी ये आदत बदलने की जरूरत है। अगर आप भी उनमें से हैं जो अपनी जरूरतों और विचारों को पीछे रखकर दूसरों को खुश करने की कोशिश करते हैं, तो अपनी ये आदत बदल लें जिससे आपकी पर्सनैलिटी निखर सकती है। याद रखें कि हर किसी को खुश करना संभव नहीं है। कभी-कभी न कहने की आदत भी डालनी चाहिए।
खुद को सम्मान देना शुरू करें
कई बार हम अपने आपको ही तबज्जो नहीं देते हैं। जैसे हम खुद की बॉडी शेमिंग करते हैं। ऐसे में लोग भी हमें अहमियत देना बंद कर देते हैं और बॉडी शेमिंग करते हैं। अगर आपमें भी ये आदत है तो सबसे पहले अपने आपको अहमियत देना शुरू करें। इससे आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा और दूसरे भी आपको ज्यादा अहमियत देना शुरू कर देंगे।
यह भी पढ़ें- आपके नेचर में शामिल हैं ये 6 खूबियां, तो आप भी बन सकती हैं सबकी फेवरेट
अगर आपमें भी हैं ये कमियां तो आपको अपनी कुछ आदतों को बदलने की जरूरत है, जिससे लोग आपकी बातों को भी वैल्यू कर सकें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Magnipik.com
