सही Eye Contact से बढ़ता है आत्मविश्वास, जानिए बातचीत के दौरान किन बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी आंखें चुराकर बात करते हैं। अगर ऐसा है तो आज ही इस आदत को बदल डालिए क्योंकि दूसरे व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। पर्सनैलिटी कोच शालिनी राठौड़ बता रही हैं कि बात करते समय या विशेष तौर पर इंटरव्यू में सफलता पाने के लिए आई कांटेक्ट करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
Updated:- 2026-05-20, 21:23 IST
how to improve eye contact

आपने देखा होगा कि बात करते वक्त लोगों की नजरें पहले व्यक्ति की आंखों की ओर जाती है उसके बाद दूसरी तरफ ध्यान जाता है। आंखों की मूवमेंट से व्यक्ति के बारे में काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। बाडी लैंग्वेज में आंखों की भूमिका अहम है क्योंकि ये सबसे ज्यादा एक्सप्रेसिव होती हैं। इसलिए बातचीत और इंटरव्यू के दौरान सवालों के जवाब देते समय आंखों से आंखें मिलाकर जवाब देना चाहिए नाकि नजरें इधर-उधर फेरते हुए। इससे आपका आत्मविश्वास झलकेगा।

सच्चाई बयान करती आंखें

आंखें मिलाकर बात करने का मतलब केवल आत्मविश्वास का परिचय देना नहीं, बल्कि भीतर की सच्चाई से दूसरे व्यक्ति को रू-ब-रू कराना भी है। इंटरव्यू के दौरान अगर हम नजरें झुकाकर सवालों का जबाव देंगे तो इससे यह लगेगा कि हम डरें हुए हैं या फिर हमें उस सवाल का सटीक जवाब नहीं आता।

इंटरव्यूअर संग आंखें मिलाएं

इंटरव्यू के दौरान केवल एक व्यक्ति की तरफ देखने के बजाए कमरे में बैठे अन्य लोगों की तरफ भी नजर जरूर घुमाएं। इससे जवाब देना भी सहज हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Handshake Hacks: हाथ मिलाते वक्त कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं ये गलतियां? पड़ सकता है बुरा असर

shutterstock_148684991

चेहरे पर रखें मुस्कान

सामने वाले व्यक्ति से बात करते हुए चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनाकर रखें। इससे आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

आई कांटेक्ट के लिए जरूरी बातें

सुनते समय भी नजरें मिलाएं

जब आप किसी की बात सुन रहे हैं उस वक्त भी व्यक्ति से आंखें मिलाकर रखें, इससे यह समझ आएगा कि आप व्यक्ति की बातों को ध्यान से सुन रहे हैं।

फोकल प्वाइंट चुनें

हमेशा संवाद के दौरान एक फोकल प्वाइंट चुनने का प्रयास करें। जिसपर ध्यान केंद्रित करने से आपकी नजरें ज्यादा इधर-उधर नहीं जाएंगी। कई बार लंबे समय तक किसी की आंखों को केंद्र बिंदु बनाकर देखना असहज हो सकता है। ऐसे में आप बीच-बीच में आंखें झुका सकते हैं या फिर व्यक्ति के चेहरे के आस-पास भी देख सकते हैं।

कैसे करें अभ्यास

  • अगर आप भी आई कांटेक्ट के दौरान गलतियां करते हैं तो इसे सुधारने के लिए घर पर ही इसका अभ्यास कर सकते हैं।
  • घर पर दर्पण के सामने अपनी आंखों से आंखें मिलाकर बात करने का प्रयास करें, इससे आपके अंदर आत्मविश्वास का जागरण होगा।
  • दोस्त या परिवार के लोगों से आंखें मिलाकर बात करने का अभ्यास करें। या फिर आनलाइन वीडियोज देखकर भी प्रैक्टिस कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- इंटरव्यू हो या बिजनेस मीटिंग... फर्स्ट इंप्रेशन होना चाहिए खास, पुराने टिप्स को छोड़कर अपनाएं ये ट्रेंडिंग तरीके

eyes1

अगर आप किसी से बातचीत कर रहे हैं तो कुछ सेकेंड के लिए एक आंख की ओर देखें, फिर कुछ सेकेंड के लिए दूसरी आंख और फिर कुछ सेकेंड के लिए मुंह की ओर देखें। इस तरह त्रिकोण में अपनी नजरें घुमाने का अभ्यास आपके लिए लाभकारी रहेगा।

लेखक- सुमन अग्रवाल

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।