Tue Oct 6, 2026 | Updated 04:07 PM IST

7, 16 या 25 को जन्मे लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है? जानें इनकी खूबियां

मूलांक 7 वाले लोग शांत, गंभीर और अपनी दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं, जिन्हें समझना आसान नहीं होता। जानते हैं इनके स्वभाव के बारे में...
Updated:- 2026-10-06, 15:03 IST
born on 7th 16th or 25th (magnific)

किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक या मुख्य अंक 7 बनता है। इस अंक के प्रभाव से जुड़े लोग स्वभाव से दिखावा पसंद नहीं करते। वे शांत, गंभीर और अपनी ही दुनिया में मस्त रहने वाले होते हैं। अक्सर लोग इन्हें आसानी से समझ नहीं पाते, क्योंकि इनका सोचने और चीजों को देखने का तरीका बाकी लोगों से काफी अलग होता है। ऐसे में इनकी पर्सनैलिटी के बारे में पता होना जरूरी है। इसके लिए हमने एक अनुभवी साइकोथेरेपिस्ट (मनोचिकित्सक), एनर्जी हीलर और रेकी ग्रैंडमास्टर डेल्ना राजेश (Delnna Rrajesh) से भी बात की है। जानते हैं आगे...

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसे होता है?

जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, इनका स्वभाव जानते हैं-

गंभीर और शांत स्वभाव 

ऐसे लोगों में सबसे पहली बात जो नोटिस की जाती है, वह है उनका गंभीर अंदाज। ये हर किसी के सामने अपनी भावनाएं आसानी से जाहिर नहीं करते।

  • ये बोलते कम हैं और आसपास के लोगों तथा माहौल को परखते ज्यादा हैं।
  • लोगों की भीड़ में रहते हुए भी ये अपनी किसी अलग सोच या विचार में खोए रहते हैं।
  • आप इन्हें सालों से जानते हों, तब भी आपको लगेगा कि इनके स्वभाव का एक हिस्सा अब भी रहस्यमयी है।

2 - 2026-10-06T150100.845

ओवरथिंकिंग और फैसले लेने में देरी

इन लोगों की एक सबसे बड़ी चुनौती होती है बहुत अधिक सोचना। ये हर स्थिति का इतना गहराई से विश्लेषण करते हैं कि कई बार सही समय पर फैसला नहीं ले पाते। "अगर ऐसा हो गया तो क्या होगा?" जैसे सवाल इनके दिमाग में लगातार चलते रहते हैं। प्रतिभा होने के बावजूद ज्यादा सोचने के कारण कई बार बेहतर मौके इनके हाथ से निकल जाते हैं।

मजबूत इनट्यूशन और गजब की समझ

ऐसे लोगों के पास एक कमाल की अंदरूनी समझ होती है, जिसे साइकोलॉजी में स्ट्रॉन्ग गट फीलिंग कहा जाता है। इनकी इंसानी व्यवहार को समझने की क्षमता बेहद मजबूत होती है। कई बार इन्हें बिना किसी खास वजह के आने वाली परिस्थितियों का पहले से ही अंदाजा हो जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इंसानों और स्थितियों को लेकर इनका अंदाजा ज्यादातर सही साबित होता है।

यह भी पढ़ें- 6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोग कैसे होते हैं? जानें इनकी पर्सनैलिटी

गहरे विषयों और नई चीजों की खोज में रुचि

इस तारीख को जन्मे लोग सतही बातों के बजाय जीवन के गहरे विषयों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं। इन्हें जीवन के दर्शन और इंसानी दिमाग के काम करने के तरीके पर बातें करना बहुत पसंद होता है। इससे अलग, किताबें पढ़ना, नई रिसर्च करना और नए विषयों को गहराई से सीखना इनकी मुख्य आदतों में शामिल होता है। ये हमेशा चीजों की जड़ तक जाने की कोशिश करते हैं।

1 - 2026-10-06T150059.389

निष्कर्ष

7, 16 या 25 तारीख को जन्मे लोग ज्ञानी, गहरी सोच वाले और शांत स्वभाव के होते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा सोचने और खुद को लोगों से काटकर रखने की आदत से इन्हें बचना चाहिए। अगर ये अपनी सोच में संतुलन बनाएं, तो अपनी बेहतरीन समझ और ज्ञान के दम पर जीवन में बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 5, 14 या 23 को हुआ है जन्म, जानें इन लोगों की पर्सनैलिटी कैसी होती है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या ये लोग अकेलापन पसंद करते हैं?
हां, इस तारीख को जन्मे लोग अक्सर खुद के साथ समय बिताना और अपनी सोच में खोए रहना पसंद करते हैं।
16 तारीख को जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?
16 तारीख को जन्मे लोग मददगार, क्रिएटिव और न्यायप्रिय होते हैं।
इन्हें अपनी किस आदत में सुधार करना चाहिए?
इन्हें ओवरथिंकिंग यानी बहुत ज्यादा सोचने और फैसले लेने में देरी करने की आदत से बचना चाहिए।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।