रक्षाबंधन के मौके पर भाई-बहन कई तरह के ग‍िफ्ट्स और राखी खरीदते हैं। आज के समय में तो इन सबकी खरीदारी करने के लि‍ए बाजार जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। सब कुछ घर बैठे ऑनलाइन राखी, म‍िठाई और ग‍िफ्ट्स लोग ऑर्डर कर देते हैं। बस मोबाइल से ऑर्डर क‍िया और घर पर सामान पहुंच जाता है। हालांक‍ि, कई बार ऑनलाइन शॉप‍िंग बड़ी परेशानी की वजह बन जाता है।

रक्षाबंधन पर ऑनलाइन ठगी से कैसे बचें?

दरअसल, त्‍योहार के मौके पर साइबर फ्रॉड भी ऐसे लाेगों को न‍िशाना बनाते हैं जो लोग अर्ली ड‍िलीवरी या हैवी ड‍िस्‍काउंट के चक्‍कर में बि‍ना सोचे-समझे क‍िसी वेबसाइट या ल‍िंक पर भरोसा करके क्‍ल‍िक कर देते हैं। ऐसे में अगर आप भी रक्षाबंधन के लिए ऑनलाइन कुछ मंगाने वाली हैं, तो थोड़ी सावधानी जरूरी है। आप कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ठगी से बच सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. अनजान शॉपिंग वेबसाइट से सामान न मंगाएं

त्योहार के समय सोशल मीडिया और मैसेज पर कई तरह के ऑफर आने लगते हैं। इनमें बहुत ज्यादा डिस्काउंट या तुरंत डिलीवरी का ऑप्‍शन रहता है। दरअसल, कई बार ऐसे ऑफर फर्जी वेबसाइट के भी होते हैं। अगर आपको किसी अनजान वेबसाइट का लिंक मिले तो तुरंत उस पर भूल से भी क्लिक न करें। अगर क्‍लि‍क कर ल‍िया है तो अपनी पर्सनल ड‍िटेल्‍स तो ब‍िल्‍कुल न दें। ऑनलाइन राखी या गिफ्ट लेने के ल‍िए बस ऑथेंट‍िक ऐप का ही इस्‍तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- बहन के लिए ₹500 के अंदर क्या खरीदें? रक्षाबंधन पर ये बजट-फ्रेंडली Gifts आएंगे पसंद

2. UPI लिंक और QR कोड पर भी न करें भरोसा

हम सभी ऑनलाइन खरीदारी करते समय ही पेमेंट कर देते हैं। ऐसे में अगर कोई आपको पेमेंट के लिए कोई UPI लिंक भेजता है या QR कोड स्कैन करने को कहता है, तो उसे तुरंत ब्‍लॉक कर दें। खासकर अगर कोई कहे क‍ि कैशबैक के लिए QR कोड पर स्कैन करें, तो तुरंत सावधान हो जाएं।

3. क‍िसी को गन बताएं ओटीपी, एटीएम प‍िन या पासवर्ड किसी को न बताएं

मान लीज‍ि‍ए आपने कुछ ग‍िफ्ट या राखी ऑनलाइन ऑर्डर की है और अचानक से क‍िसी का फोन आ जाता है। वो खुद को बैंक या किसी ई-कॉमर्स कंपनी का वर्कर बताकर कहता है कि आपके ऑर्डर का रिफंड करना है या कोई ऑफर देना है। इसके बदले वो आपसे OTP, ATM प‍िन या पासवर्ड की मांग करता है तो इसे ब‍िल्‍कुल भी शेयर न करें। याद रखें-

  • ओटीपी क‍िसी के साथ न शेयर करें।
  • एटीएम प‍िन भी क‍िसी को न बताएं।
  • अपने यूपीआई का पासवर्ड क‍िसी को न दें।

4. सिर्फ ऑफ‍िश‍ियल ऐप या वेबसाइट पर देखें जानकारी

कई बार ऑनलाइन राखी या गिफ्ट ऑर्डर करने के बाद तुरंत डिलीवरी का कोई मैसेज भी आ जाता है। ऐसे में अगर आपको ऑर्डर ट्रैक करना है तो मैसेज में आए किसी लिंक पर क्लिक करने के बजाय उसी कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर चेक करें।

5. बहुत ज्यादा डिस्काउंट देखकर तुरंत भरोसा न करें

फेस्‍ट‍िवल्‍स के मौके पर सस्‍ते सामानों और एक्‍सप्रेस डि‍लीवरी के नाम पर भी कई तरह के ऑफर आने लगते हैं। ऐसे में कई लोग भरोसा करके इन ल‍िंक्‍स पर क्‍ल‍िक कर देते हैं। अगर आपको वहां जरूरत से ज्यादा ड‍िस्‍काउंट नजर आए तो समझ जाएं क‍ि वो फेक हो सकता है। खासकर तब, जब वेबसाइट आपको सोशल मीडिया पोस्ट, मैसेज या किसी अनजान लिंक से मिली हो।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहन को दें सरप्राइज, ये 7 बेस्ट गिफ्ट हैंपर्स आज ही करें विशलिस्ट में शामिल

ऑनलाइन राखी-गिफ्ट खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप ऑनलाइन राखी या ग‍िफ्ट मंगा रही हैं तो कुछ बातों का ध्‍यान जरूर रखें। जैसे-

  • अनजान वेबसाइट के लिंक से खरीदारी न करें।
  • हैवी डिस्काउंट देखकर तुरंत पेमेंट न करें।
  • अनजान QR कोड स्कैन न करें।
  • किसी अनजान UPI लिंक पर क्लिक न करें। 
  • ओटीपी, एटीएम प‍िन और पासवर्ड किसी को न बताएं।
  • ऑर्डर की जानकारी कंपनी के ऐप या वेबसाइट पर ही देखें।
  • संदिग्ध मैसेज में अगर कस्टमर केयर का नंबर है, तो उस पर संपर्क न करें। 

रक्षाबंधन पर ऑनलाइन खरीदारी करना आसान है, लेकिन थोड़ी सी जल्दबाजी आपको महंगी पड़ सकती है। इसलिए राखी या गिफ्ट ऑर्डर करते समय सिर्फ साइबर फ्रॉड से बचने के ल‍िए ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान जरूर रखें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/adobe stock