नवंबर का महीना आते ही त्योहारों के साथ छुट्टियों का इंतजार भी शुरू हो जाता है। दिवाली की रोशनी, छठ पूजा की रौनक और गुरु नानक जयंती का खास अवसर इस महीने को और भी यादगार बनाते हैं। साल 2026 में नवंबर के दौरान कई प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं, जिनमें कुछ रविवार और कुछ सप्ताह के बीच आएंगे। ऐसे में अगर आप परिवार के साथ घूमने, घर जाने या लंबा वीकेंड प्लान करने की सोच रही हैं, तो पहले से छुट्टियों की तारीखें जानना जरूरी है। आज के इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि नवंबर महीने में कुल कितनी छुट्टी हैं? साथ ही जानें कि देशभर में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे।

नवंबर 2026 की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

नवंबर 2026 में दिवाली, गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाएंगे। हालांकि, सभी त्योहारों पर हर जगह सरकारी छुट्टी नहीं होगी।

छुट्टियां राज्य सरकार, स्कूल, बैंक और संबंधित संस्थान के कैलेंडर के अनुसार अलग-अलग हो सकती हैं। इन तारीखों के अलावा नवंबर में नरक चतुर्दशी 8 नवंबर को और बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाएगा। नरक चतुर्दशी दिवाली के साथ पड़ रही है, जबकि बाल दिवस शनिवार को है।

तारीख दिन त्योहार मुख्य क्षेत्र
1 नवंबर रविवार कन्नड़ राज्योत्सव, हरियाणा दिवस, पुडुचेरी मुक्ति दिवस, कुट महोत्सव कर्नाटक, हरियाणा, पुडुचेरी और मणिपुर
6 नवंबर शुक्रवार धनतेरस, यम दीपम पूरे भारत
7 नवंबर शनिवार नरक चतुर्दशी (छोटी दिवाली), वांगला महोत्सव मेघालय (वांगला) और देशभर में
8 नवंबर रविवार दीपावली (लक्ष्मी पूजा) पूरे देश में (राजपत्रित अवकाश)
9 नवंबर सोमवार गोवर्धन पूजा, अन्नकूट उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य
10 नवंबर मंगलवार विक्रम संवत नव वर्ष, बलिप्रतिपदा गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि
11 नवंबर बुधवार भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि
14 नवंबर शनिवार बाल दिवस, नेहरू जयंती पूरे देश में
15 नवंबर रविवार छ छठ पूजा (सूर्या षष्ठी) मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश
20 नवंबर शुक्रवार इगास-बग्वाल (उत्तराखंड की दिवाली) उत्तराखंड
23 नवंबर सोमवार सेंग कुट स्नेम मेघालय (खासी समुदाय का त्योहार)
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती (गुरुपर्व) / कार्तिक पूर्णिमा / श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस पंजाब, दिल्ली, हरियाणा सहित पूरे देश में
27 नवंबर शुक्रवार कनकदास जयंती कर्नाटक

दिवाली 2026: 8 नवंबर

साल 2026 में दिवाली 8 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। दिवाली के अगले दिन यानी 9 नवंबर, सोमवार को गोवर्धन पूजा है। कुछ राज्यों और संस्थानों में इस दिन छुट्टी दी जा सकती है। अगर आपके कार्यालय या स्कूल में गोवर्धन पूजा की छुट्टी है, तो रविवार के साथ सोमवार मिलाकर दो दिन का ब्रेक मिल सकता है। वहीं, भाई दूज 11 नवंबर, बुधवार को है, जिसकी छुट्टी भी स्थानीय कैलेंडर पर निर्भर करेगी।

छठ पूजा 2026: 15 नवंबर

छठ पूजा 15 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी। यह पर्व खासतौर पर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित कई क्षेत्रों में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रती सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

छठ पूजा रविवार को पड़ने के कारण कई जगह नियमित साप्ताहिक अवकाश के साथ त्योहार का दिन एक ही हो सकता है। हालांकि, बिहार और कुछ अन्य राज्यों में छठ पूजा के अवसर पर अतिरिक्त या विशेष छुट्टियां घोषित की जा सकती हैं। इसलिए स्थानीय सरकारी आदेश और स्कूल-कॉलेज का कैलेंडर जरूर देखें।

गुरु नानक जयंती: 24 नवंबर

गुरु नानक जयंती, जिसे गुरुपर्व भी कहा जाता है, 24 नवंबर 2026, मंगलवार को मनाई जाएगी। यह सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व का पावन अवसर है। इस दिन गुरुद्वारों में विशेष अरदास, कीर्तन और लंगर आयोजित किए जाते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी अन्य छुट्टियां शामिल हैं। नीचे देखें लिस्ट-

नवंबर 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?

नवंबर 2026 में दिवाली, छठ पूजा और गुरु नानक जयंती जैसे प्रमुख त्योहारों के कारण बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी। इसके अलावा हर रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, त्योहारों की छुट्टियां सभी राज्यों में एक जैसी नहीं होंगी।

देशभर के बैंक रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार को मिलाकर कुल 7 दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों में त्योहारों के कारण अतिरिक्त छुट्टियां भी रहेंगी। दिल्ली में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे।

तारीख दिन त्योहार/ अवसर संबंधित राज्य / शहर (जहां बैंक बंद रहेंगे)
1 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
8 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
9 नवंबर सोमवार दिवाली (लक्ष्मी पूजा) / गोवर्धन पूजा / विश्वकर्मा दिवस जयपुर, कानपुर, लखनऊ, भोपाल, चंडीगढ़, गंगटोक, इम्फाल, अगरतला
10 नवंबर मंगलवार दिवाली (बलिप्रतिपदा) / विक्रम संवत नव वर्ष अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेलापुर, मुंबई, नागपुर, देहरादून, गंगटोक
11 नवंबर बुधवार भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती कानपुर, लखनऊ, कोलकाता, शिमला, गंगटोक, इम्फाल
13 नवंबर शुक्रवार वांगला महोत्सव शिलांग (मेघालय)
14 नवंबर शनिवार दूसरा शनिवार (मासिक अवकाश) पूरे देश में
15 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
16 नवंबर सोमवार छठ पूजा (सूर्या षष्ठी) पटना (बिहार) और रांची (झारखंड)
20 नवंबर शुक्रवार इगास-बग्वाल देहरादून (उत्तराखंड)
22 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में
23 नवंबर सोमवार सेंगत कुत्स्नेम शिलांग (मेघालय)
24 नवंबर मंगलवार गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित कई प्रमुख राज्य
27 नवंबर शुक्रवार कनकदास जयंती बेंगलुरु (कर्नाटक)
28 नवंबर शनिवार चौथा शनिवार (मासिक अवकाश) पूरे देश में
29 नवंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश पूरे देश में

अगर बैंक का कोई जरूरी काम है या फिर कहीं जाने का प्लान कर रही हैं, तो आप ऊपर लेख में नवंबर 2026 का कैलेंडर देख सकती हैं। इसमें राज्य सहित बैंक अवकाश और त्योहारों की तिथि के बारे में बताया गया है।  अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-magnific