अधिकतर महिलाओं को अपने घर में पेड़ पौधे लगाने का बहुत शौक होता है। ऐसे में अगर आप भी अपने घर की बालकनी या किसी भी रूम में मनी प्रिंट लगाने वाली है या मनी प्लांट लगा रखा है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बरसात के मौसम में भी मनी प्लांट की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।
ऐसे करें मनी प्लांट की केयर
अगर आपने भी अपने घर पर मनी प्लांट लगा रखा है और आप इसकी केयर करना चाहती हैं, तो अब पौधे को लेकर परेशान होने के बजाय कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर इसकी केयर कर सकती हैं। सबसे पहले आप बरसात के मौसम में जब भी मनी प्लांट लगाए, तो ध्यान रहे की इसकी मिट्टी सही हो और समय पर इसे खाद मिल सके।
गमले में छेद का रखें ध्यान
इसके अलावा आप मनी प्लांट के गमले के बराबर चेक कर लें। खरीदते वक्त आप देखें की इसमें छेद है या नहीं, ताकि पानी आसानी से निकल जाएं। क्योंकि थोड़ा थोड़ा पानी निकलेगा, तो इससे पौधा लंबे समय तक हरा भरा और खूबसूरत रहेगा। इसके अलावा आप थोड़े पानी में थोड़ा एप्सम साल्ट डालकर इसका पानी भी पौधे पर छिड़क सकती हैं। इससे पत्तियां और पौधा हरा रहेगा।
यह भी पढ़ें- तेज बौछार से नाजुक इंडोर प्लांट्स को बचाने के लिए पुरानी प्लास्टिक शीट से घर पर ही बनाएं मिनी ग्रीनहाउस
बारिश का पानी न भरने दें
यही नहीं बरसात के मौसम में तेज बारिश होने की वजह से मनी प्लांट में जरूरत से ज्यादा पानी जमा हो जाता है, जिसकी वजह से पौधा खराब होने लगता है और धीरे-धीरे सड़ जाता है। ऐसे में आप इस पौधे को पानी से पूरा ना भरने दें। लम्बे समय तक पानी का भराव होने से भी मनी प्लांट खराब हो सकता है।
फंगस का रखें ध्यान
इसके अलावा बरसात के मौसम में गीली मिट्टी के कारण मनी प्लांट में फंगस या कीड़े लग सकते हैं। इससे पौधे के ख़राब होने का भी खतरा सबसे ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में अगर पत्तियों का कलर बदल रहा है, इसपे कीड़ें लग रहे हैं या फिर धब्बे दिखने लगें हैं, तो इसका मतलब है, कि मनी प्लांट में फंगस हो गए हैं, तो आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Jade Plant Care Tips in Monsoon: बारिश शुरू होने से पहले जेड प्लांट के साथ कर लें ये 3 काम, पौधा रहेगा हरा भरा
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
