Modern Faucet Designs: घर को आलीशान और मॉडर्न लुक देने के लिए लोग दीवारों के रंग से लेकर महंगे फर्नीचर तक हर चीज पर खास ध्यान देते हैं, लेकिन अक्सर बाथरूम और किचन के नलों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। आज के समय में बाजार में ऐसे शानदार और स्टाइलिश नल के डिजाइंस आ चुके हैं, जो आपके सिंपल से दिखने वाले बाथरूम और किचन को भी मिनटों में किसी फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक दे सकते हैं।
अगर आप भी अपने घर का रेनोवेशन करवा रहे हैं या अपने आशियाने को एक नया और ट्रेंडी मेकओवर देना चाहती हैं, तो नलों के सही और यूनिक डिजाइंस का चुनाव आपके पूरे स्पेस की खूबसूरती को दोगुना कर सकता है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे स्टाइलिश नल डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।
मैट ब्लैक नल (Matte Black Faucets)
अगर आप अपने बाथरूम या किचन को एक बेहद मॉडर्न, बोल्ड और क्लासी लुक देना चाहती हैं, तो मैट ब्लैक नल आपके लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं। मैट ब्लैक डिजाइंस आजकल इंटीरियर डिजाइनिंग में सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहे हैं। ये नल सफेद या हल्के रंग की टाइल्स और मार्बल के साथ एक बेहतरीन कंट्रास्ट बनाते हैं, जिससे स्पेस बहुत ज्यादा प्रीमियम दिखता है।
इनकी सबसे अच्छी बात यह है कि इन पर पानी के सफेद दाग या उंगलियों के निशान आसानी से दिखाई नहीं देते, जिससे इन्हें बार-बार साफ करने की झंझट नहीं होती।
इसे भी पढ़ें- Modern Balcony Railing Design: बालकनी को दें लक्जरी लुक, ये मॉडर्न ग्रिल डिजाइन्स बदल देंगे आपके घर का हाल
पुल-आउट और फ्लेक्सिबल नेक नल (Pull-out & Flexible Neck Faucets)
पुल-आउट और फ्लेक्सिबल नेक नल डिजाइन दिखने में बेहद स्टाइलिश होने के साथ-साथ यह काम को बहुत आसान बना देता है।
इस डिजाइन के नल का मुंह एक छिपी हुई पाइप या स्प्रिंग की मदद से बाहर की तरफ खिंच जाता है और इसे आप किसी भी डायरेक्शन में 360 डिग्री घुमा सकती हैं।
किचन सिंक में बड़े बर्तन धोते समय या सिंक के कोनों को साफ करते समय यह डिजाइन बेहद मददगार साबित होता है। मेटल स्प्रिंग वाले कमर्शियल लुक के ये नल आपके किचन को एक शेफ-स्टाइल प्रोफेशनल और मॉडर्न लुक देते हैं।
सेंसर और टचलेस नल (Sensor & Touchless Faucets)
आज के समय सेंसर और टचलेस नल हर स्मार्ट होम की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसमें पानी खोलने के लिए किसी हैंडल को छूने की जरूरत नहीं पड़ती।
इस डिजाइन में मोशन सेंसर लगे होते हैं। जैसे ही आप अपने हाथ या बर्तन को नल के नीचे ले जाते हैं, पानी अपने आप बहने लगता है और हाथ हटाते ही बंद हो जाता है। यह न सिर्फ आपके बाथरूम और किचन को बेहद हाई-टेक और लग्जरी लुक देता है।
रोज गोल्ड और ब्रास फिनिश नल (Rose Gold & Brushed Brass Faucets)
अगर आपको अपने घर में विंटेज, रॉयल या थोड़ा वार्म टच पसंद है, तो आपको रोज गोल्ड या ब्रश किए हुए पीतल के नलों की तरफ जाना चाहिए। चमकीले पीले सोने की बजाय ब्रश किया हुआ ब्रास या रोज गोल्ड कलर आंखों को बहुत सुहावना लगता है।
यह आपके बाथरूम के वॉशबेसिन एरिया को एक राजसी और एंटीक लुक देता है। जब इन्हें खूबसूरत शीशों और अच्छी लाइटिंग के साथ मैच किया जाता है, तो आपका बाथरूम सीधा किसी लग्जरी विला जैसा नजर आने लगता है।
इसे भी पढ़ें- Hanging Planter DIY Designs: घर की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बनाएं ये हैंगिंग प्लांटर्स, यहां से लें आइडियाज
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Pinterest
