घर को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं एक नहीं, बल्कि कई उपाय आजमाती हैं। वे एक से एक डेकॉर आइटम भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए और रॉयल लुक पाने के लिए लिविंग रूम या हॉल में कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन के कारपेट लगा सकती हैं। आइए जानते हैं इन कारपेट डिजाइंस के बारे में।

गोल फूलों वाला कालीन

अगर आप अपने लिविंग रूम में कारपेट लगाने का सोच रही हैं, लेकिन कौन सा कारपेट लगाएं, इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के गोल फूलों वाला कालीन डिजाइन को शामिल कर अपने किसी भी रूम की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। यह आपके घर को रॉयल लुक देने में मदद करेंगे। 

ब्लैक एंड व्हाइट रेक्टेंगुलर कार्पेट

अगर आप भी अपने घर की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए एक से कारपेट शामिल करती हैं और आपके पास कई कारपेट के कलेक्शंस हैं, तो आप अपने कलेक्शन में इस तरह के खूबसूरत ब्लैक एंड व्हाइट रेक्टेंगुलर कार्पेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे कारपेट के डिजाइंस इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो घर की खूबसूरती के लिए बेस्ट हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- बदलते मौसम के दौरान कारपेट की इस तरह से करें सफाई, लंबे समय के लिए हो जाएगी फुरसत

लाल फ़ारसी फ़्लोर डेकोर कालीन

अगर आपने नया-नया घर लिया है और आप शिफ्ट होने वाली हैं, लेकिन शिफ्ट होने से पहले घर के फ्लोर को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इस तरह के लाल फ़ारसी फ़्लोर डेकोर कालीन को शामिल कर सकती हैं। ऐसे कारपेट के डिजाइन आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल सकते हैं, जिसे आप खरीदकर शामिल कर सकती हैं।

फूलों वाला ट्री ऑफ लाइफ एरिया कार्पेट

यही नहीं आप चाहें, तो अपने घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और घर को रॉयल और लग्जरी लुक देने के लिए इस तरह के फूलों वाला ट्री ऑफ लाइफ एरिया कार्पेट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे कारपेट को आप नजदीकी बाजार में किसी भी कारपेट की दुकान से खरीद सकती हैं। यह आपके घर के किसी भी कमरे में लगाने के लिए बेस्ट हो सकता है।

रेड प्रिंटेड अफगानी कालीन

घर के बैठक रूम को अगर आप भी बेहतर और लग्जरी बनाना चाहती हैं, तो अब आप सिर्फ एक कारपेट चेंज कर पूरे लुक को डिफरेंट बना सकती हैं। आपके लिए इस तरह का रेड प्रिंटेड अफगानी कालीन बेस्ट हो सकता है, जो आपके घर को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाने में मदद करेगा। इस तरह के कारपेट को भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Carpet Market in Delhi: दिल्ली के इन बाजारों में मिलते हैं मात्र 500 रुपये से शुरू होने वाले शानदार कारपेट, देखें लोकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Etsy/Auranest Rugs/Art Doku Halı