सावन का महीना आते ही चारों तरफ हरियाली और त्योहारों की रौनक छाने लगती है। वहीं, खुशनुमा मौसम में अगर आपकी किटी पार्टी की बारी है, तो इसे आम रखने के बजाय एक खास सावन थीम देकर बेहद यादगार बनाया जा सकता है। महिलाओं के लिए यह मौसम सजने-संवरने के साथ-साथ सहेलियों के साथ हंसने-मुस्कुराने और रोजमर्रा की जिंदगी से थोड़ा ब्रेक लेने का बेहतरीन मौका होता है। अच्छी सजावट, मजेदार गेम्स और खास खान-पान के साथ आपकी पार्टी हर सहेली के दिल को छू सकती है। ऐसे में जानते हैं  3 आसान और असरदार तरीके के बारे में, जो आपकी सावन किटी पार्टी में चार चांद लगा देंगे। जानते हैं आगे...होगा

1. चूड़ी और राजमा गेम

पार्टी का असली मजा उसके गेम्स में छुपा होता है। सावन थीम पर यह टाइम-बेस्ड गेम आपकी किटी पार्टी में रोमांच भर देगा।

  • एक बड़ी प्लेट में खूब सारा सूखा राजमा और बीच में हरी-कांच की चूड़ियां मिला कर रख दें। अब हर मेंबर को 30 सेकंड का समय दें और एक चम्मच हाथ में पकड़ाएं।
  • उन्हें चम्मच की मदद से बिना हाथ लगाए राजमा के दानों के बीच से चूड़ियां उठाकर अपनी कटोरी में रखनी होंगी।
  • तय समय में जो सबसे ज्यादा चूड़ियां सुरक्षित निकाल लेगा, वही इस 'सावन क्वीन' गेम का विनर बनेगा।

2. कूल और रिफ्रेशिंग स्वागत ड्रिंक्स

सावन की रिमझिम में मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में होना चाहिए। पारंपरिक और ताजे ड्रिंक्स पार्टी का माहौल तुरंत खुशनुमा बना देते हैं।

  • पुदीना, नींबू और सोडा से बना यह ड्रिंक सावन के हरे रंग से पूरी तरह मेल खाता है और ताजगी से भर देता ह
  • मिट्टी के कुल्हड़ में ठंडी-ठंडी ठंडाई या खस का शरबत परोसें।
  • कुल्हड़ का देसी टच सावन के पारंपरिक एहसास को दोगुना कर देता है।

यह भी पढ़ें- किटी पार्टी में दिखना है हटके, तो जरूर ट्राई करें ऐसे कपड़े

3. झूला सजावट, रंग-बिरंगी चूड़ियां और हरियाली

सावन की पहचान ही झूले, फूलों और हरी-भरी सजावट से होती है। घर के इंटीरियर को ऐसा लुक दें कि एंट्री करते ही हरियाली की फ्रेशनेस महसूस हो।

  • अगर घर में झूला है, तो उसे गेंदे के फूलों, आम के पत्तों और रंग-बिरंगे गोटे से सजाएं। झूले पर बैठकर फोटो खिंचवाना आपकी पार्टी का सबसे बड़ा आकर्षण रहेगा।
  • पर्दों पर हरी और लाल कांच की चूड़ियों की लड़ी बनाकर लटकाएं। टेबल पर हरे कपड़ों के रनर बिछाएं और असली फूलों की खुशबू से पूरे कमरे को महकाएं।

सावन का महीना खुशियों और अपनों के साथ जुड़ने का प्रतीक है। थोड़ा सा क्रिएटिव टच देकर आप अपनी किटी पार्टी को न सिर्फ बजट में, बल्कि बेहद खास बना सकती हैं। तो इस बार देर न करें, इन 3 आसान आइडियाज को अपनाएं और अपनी सावन किटी पार्टी को एक सुपर हिट इवेंट बनाएं।

यह भी पढ़ें- सावन में पुरानी हरी चूड़ियों से कैसे पाएं खूबसूरत महाराष्ट्रीयन लुक? जानें टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific