शॉपिंग करना हर महिला की पहली पसंद होती है। ऐसे में अगर आप भी कहीं घूमने जाती हैं और वहां का लोकल मार्केट जरूर एक्सप्लोर करती हैं, तो आज हम आपको कोलकाता के एक ऐसे बाजार के बारे में बताएंगे, जहां से आप कई तरह की चीजों की शॉपिंग कर सकती हैं। इसके अलावा इस बाजार में आप एक से एक खाने की डिशेज भी ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इस बाजार के बारे में।

कोलकाता का फेमस बाजार

अगर आप कोलकाता की रहने वाली हैं या किसी काम से कोलकाता जा रही हैं, तो आप वहां का एक लोकल और खास बाजार एक्सप्लोर जरूर करें। हम बात कर रहे हैं, कोलकाता के जाने माने प्रसिद्ध तिरेटी बाजार की। यह मार्केट पूरे कोलकाता में सबसे फेमस बाजारों में से एक है। यहां आपको कोलकाता की पारंपरिक साड़ियां, ज्वेलरी से लेकर वास्तुकला की कई चीजें मिल जाएगी।

प्रसिद्ध तिरेटी बाजार

यहां आपको कोलकाता की वो पारंपरिक चीजें मिलेगी, जो आपको दूसरी जगह बहुत महंगी और कम वैरायटी में मिलेगी। ऐसे में अगर आप भी कोलकाता की पारंपरिक चीजें कम बजट में खरीदना चाहती हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। आप इस बाजार से अपने करीबी लोगों को गिफ्ट करने के लिए एक से एक शानदार गिफ्ट आइटम भी बजट के अंदर खरीद सकती हैं।

खरीदें होम डेकोर की चीजें

कोलकाता का यह बाजार न सिर्फ पारम्परिक चीजों के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां आपको खाने-पीने के भी कई पारम्परिक फ़ूड आइटम आसानी से मिल सकते हैं। इसके अलावा इस बाजार में आपको एक से एक होम डेकोर के भी सामान मिल जाएंगे, जिन्हें खरीदकर आप अपने घर की खूबसूरती को भी बढ़ा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Famous Suit Market: शादी और त्योहारों के लिए खरीदने हैं सस्ते और फैंसी सूट? ये बाजार है सबसे बेस्ट

पारम्परिक व्यंजन का लें स्वाद

यहां आपको कुछ दुकानें ऐसी मिलेगी जहां कोलकाता के मशहूर व्यंजन मिलते हैं जैसे - लूची अलूर दम, माचेर झोल, कोशा मांगशो और मिठाई में मिष्टी दोई और रसोगुल्ला। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं, तो आपको यहां पर फिश फ्राई जैसी कई चीजें मिल सकती हैं, जिसका स्वाद चखते ही आप दीवाने बन जाएंगे। ऐसे में जब भी आप कोलकाता जाएं, तो इस बाजार से चीजें खरीदने के साथ ही वहां का फ़ूड भी एन्जॉय करें।

ऐसे पहुंचे इस बाजार तक

अगर आप इस बाजार तक पहुंचना चाहती हैं, तो आप अपने घर के किसी भी रेलवे स्टेशन से हावड़ा स्टेशन या सियालदह स्टेशन तक का टिकट बुक करें। उसके बाद रेलवे स्टेशन से आप पर्सनल कैब या ऑटो बुककर सकती हैं। आप कोलकाता के किसी भी नजदीकी मेट्रो स्टेशन से सेंट्रल मेट्रो स्टेशन तक जा सकती हैं। वहां से बाजार पास में हैं। 

यह भी पढ़ें- कन्नौज ही नहीं, इत्र के लिए फेमस है मध्यप्रदेश का यह बाजार; जानें लोकेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   magnific