Kitchen Garden Repotting Tips: बाजार में मिलने वाली केमिकल फ्री सब्जी खाने से बचने के लिए लोग अपने घर की छत या बालकनी में पौधे लगाते हैं। साथ ही, रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजे जैसे धनिया पत्ती, करी पत्ता और पुदीना को लोग अपने किचन में लगाते हैं, लेकिन एक दिक्कत जो कई बार फेस करनी पड़ती है, कि इन पौधों की रिपॉटिंग कैसे करें कि पौधा हरा-भरा और स्वस्थ रहे।
अक्सर लोग मिट्टी बदलने के नाम से ही घबरा जाते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे रसोई में गंदगी फैलेगी या फिर पौधा खराब हो जाएगा। अगर आपने अपने किचन गार्डन की मिट्टी बदलने या पौधों को रीपॉट करने का सोच रही हैं, तो कुछ आसान ट्रिक्स की मदद से आप इस पूरे काम को बिना किसी झंझट के मिनटों में निपटा सकती हैं। नीचे लेख में जानें आसान तरीके-
पुराने अखबार या प्लास्टिक शीट का इस्तेमाल
मिट्टी बदलने के काम में सबसे बड़ी सिरदर्दी फर्श का गंदा होना होती है। इस झंझट से बचने के लिए रीपॉटिंग करने से ठीक पहले अपनी किचन की शेल्फ या फर्श पर 2-3 लेयर पुराने अखबार या एक बड़ी प्लास्टिक की शीट बिछा लें।
- इसके बाद अपने गमले को इस शीट के ऊपर रखें, जो भी एक्स्ट्रा मिट्टी गिरेगी, वह इसी शीट पर रहेगी।
- जब आपका काम पूरा हो जाए, तो अखबार या शीट को समेटकर बची हुई मिट्टी को वापस डिब्बे में डाल दें।
- इस तरह आपका किचन या फर्श बिल्कुल साफ रहेगा और आपको दोबारा पोछा लगाने की मेहनत नहीं करनी पड़ेगी।
गमले से पौधा निकालने का तरीका
कई बार लोग मिट्टी बदलते समय पौधे को ऊपर से जोर से खींचते हैं, जिससे उसकी जड़ें टूट जाती हैं और पौधा सूख जाता है। पौधे को गमले से सुरक्षित बाहर निकालने का एक बहुत ही आसान तरीका है।
- रीपॉट करने से एक दिन पहले पौधे में थोड़ा सा पानी डाल दें, इससे मिट्टी सॉफ्ट हो जाती है।
- अगले दिन गमले को चारों तरफ से हल्के हाथों से थपथपाएं ताकि मिट्टी दीवारों को छोड़ दे।
- अब पौधे के तने को उंगलियों के बीच में फंसाकर गमले को उल्टा करें और नीचे से थोड़ा सा दबाएं।
- पूरा पौधा अपनी पुरानी मिट्टी के साथ बिना किसी नुकसान के बाहर आ जाएगा।
नई मिट्टी और ड्रेनेज का रखें ध्यान
रसोई के पौधों के लिए गार्डन की कड़क मिट्टी अच्छी नहीं होती। किचन के पौधों की जड़ों को फैलने के लिए हल्की और पोषण से भरपूर मिट्टी की जरूरत होती है।
- नई मिट्टी तैयार करते समय उसमें थोड़ा सा कोकोपीट और जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट जरूर मिलाएं।
- इससे मिट्टी में नमी बनी रहती है और वह भुरभुरी रहती है। नए गमले में मिट्टी भरने से पहले उसके नीचे बने छेद पर एक छोटा सा पत्थर रख दें।
- इससे पानी तो आसानी से बाहर निकल जाएगा, लेकिन मिट्टी बहकर आपकी खिड़की या शेल्फ को गंदा नहीं करेगी।
रीपॉटिंग के बाद इन बातों का रखें ध्यान
जब आप पौधे को नए गमले और नई मिट्टी में शिफ्ट कर दें, तो उसे तुरंत तेज धूप या गैस के चूल्हे के पास न रखें। मिट्टी बदलने के बाद पौधा को ठीक होने में 2 से 3 दिन का समय लगता है।
- नए गमले में पौधा लगाने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी स्प्रे बोतल से छिड़कें।
- इसके बाद उसे किचन के किसी ऐसे कोने में रखें जहां हवा आती हो लेकिन सीधी तेज धूप न पड़ती हो।
- दो-तीन दिनों के बाद जब पौधा नई मिट्टी में अपनी पकड़ बना ले, तब आप उसे वापस उसकी तय जगह या खिड़की पर शिफ्ट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Rose Gardening Tips: ₹10 से भी कम में फूलों से भर जाएगा गुलाब का पौधा, बस आजमाएं यह सीक्रेट ट्रिक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
