कुछ ही दिनों में शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाली है। इस दौरान चारों तरफ डांडिया और गरबा की धूम सुनाई देगी। नौ दिनों तक चलने वाला यह उत्सव महिलाओं के लिए बेहद खास होता है, लेकिन वर्किंग वुमन के लिए यह थोड़ा थकान भरा और मुश्किलों भरा हो सकता है। खासकर उन महिलाओं के लिए, जिन्हें सुबह के समय रोजाना ऑफिस जाना होता है और पूरे दिन कामकाज के बाद रात में गरबा के लिए सज-धज कर पंडाल में भी जाना होता है। ऑफिस की थकान और नींद पूरी न होने की वजह से कई बार त्योहार का मजा किरकिरा हो जाता है।
ऑफिस और गरबा दोनों को मैनेज करने के प्लान
अगर आप भी एक वर्किंग वुमन हैं और आपके सामने भी ऐसी ही परेशानी आती है, तो इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप नवरात्रि में ऑफिस और गरबा दोनों को बहुत आसानी से मैनेज कर सकती हैं।
1. ऑफिस से सीधे गरबा नाइट जाने के लिए स्मार्ट प्लानिंग
अगर आप ऑफिस में फॉर्मल आउटफिट पहनकर जा रही हैं और डांडिया नाइट के लिए सीधा ऑफिस से पंडाल जाना चाहती हैं, तो कुछ स्मार्ट तरीके अपना सकती हैं -
1. नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान ऐसे आउटफिट्स पहनकर ऑफिस जाएं, जो थोड़ा फेस्टिव लुक दें, ताकि रात में आपको पूरी ड्रेस न बदलनी पड़े। जैसे आप कुर्ता स्कर्ट पहनकर जा सकती हैं, ताकि रात में कुर्ते की जगह आप ब्लाउज या क्रॉप टॉप पहन सकती हैं।
2. आप अपने ऑफिस बैग में कुछ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी और मेकअप का सामान पहले से ही रख सकती हैं। ऑफिस का समय खत्म होने के बाद आप ऑफिस के वॉशरूम में ही इन सामानों की मदद से अपने लुक को गरबा के लिए तैयार कर सकती हैं।
3. ऑफिस में पूरा दिन भारी हील्स पहनने के बजाय आप कुछ आरामदायक मोजड़ी या फ्लैट्स का इस्तेमाल करें, जिन्हें आप ऑफिस में पहनने के साथ रात में गरबा खेलते समय भी पहन सके।
2. ऑफिस के दौरान खुद को एनर्जेटिक कैसे रखें?
अगर आप ऑफिस के साथ-साथ रात में गरबा नाइट्स का पूरा मजा लेना चाहती हैं, तो दिनभर एनर्जेटिक रहना बहुत जरूरी है -
ऑफिस और गरबा दोनों को मैनेज करने के लिए आप दिनभर ऑफिस में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी के अलावा आप नारियल पानी या फ्रेश जूस भी ले सकती हैं।
दोपहर के समय भारी खाने के बजाय हल्का और पौष्टिक भोजन करें, जिससे आपको सुस्ती महसूस न हो।
दिन में थकान महसूस होने पर एक कप ग्रीन टी या कॉफी ले सकती हैं। थोड़ा समय निकालकर ऑफिस में ही कुछ देर का रिलैक्सेशन ब्रेक लें।
3. ऑफिस से गरबा पंडाल जाने का टाइम मैनेजमेंट
अगर आप भी सही टाइम पर बिना किसी हड़बड़ी के अपना शेड्यूल मैनेज करके शाम को डांडिया खेलने के लिए जाना चाहती हैं, तो कुछ टाइम मैनेजमेंट टिप्स आजमा सकती हैं।
- किस दिन किस दोस्त या परिवार के साथ किस गरबा पंडाल में जाना है, इसकी प्लानिंग पहले से कर दें।
- शाम के समय ट्रैफिक से बचने के लिए ऑफिस से निकलते ही कैब बुककर लें, ताकि आपको लेट ना हो।
- आप अपने साथियों के साथ कारपूलिंग का ऑप्शन भी चुन सकती हैं।
- आप ऑफिस टाइमिंग से थोड़ा जल्दी आकर अपनी शिफ्ट पूरी करके जल्दी भी निकल सकती हैं।
यह भी पढ़ें- नवरात्रि में चनिया चोली के अलावा पहनें ये 3 ट्रेडिशनल आउटफिट्स, गरबा नाइट में लूट लेंगी महफिल
निष्कर्ष: अगर आप भी इस नवरात्रि ऑफिस की भागदौड़ के बाद गरबा नाइट्स का लुत्फ उठाना चाहती हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों और स्मार्ट प्लानिंग को अपनाकर अपने हर दिन को बिना किसी थकान के बेहद खास और यादगार बना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
(Image Credit: magnific)
