दोस्तों के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। वहीं कुछ दोस्त ऐसे होते हैं कि जिनसे मिलने या बात करने मात्र से सारी परेशानियां छूमंतर हो जाती हैं। दोस्ती के इस बॉन्ड को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस दिन दोस्त एक-दूसरे को खास महसूस कराने के लिए उपहार या फिर सरप्राइज प्लान करते हैं। अगर आप अपनी सहेली को खुश करने के लिए कुछ स्पेशल आइडियाज खोज रही हैं, तो यहां बताए गए तरीकों को चुन सकती हैं।
फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने के 6 स्पेशल आइडियाज
हर किसी के जीवन में एक ऐसा दोस्त होता है, जो हर एक स्थिति में जरूरी होता है। अब ऐसे में उसे खास महसूस कराना तो बनता है, तो फिर देर किस बात की। नीचे जानें स्पेशल आइडियाज।
इसे भी पढ़ें- फ्रेंडशिप डे पर दोस्त को क्या दें? देखिए बजट-फ्रेंडली गिफ्ट्स की ये लिस्ट
फोटो फ्रेम या फोटो कोलाज
दोस्ती की सबसे प्यारी और खट्टी-मीठी यादों को हमेशा के लिए यादगार बनाए रखने के लिए सुंदर फोटो फ्रेम या कोलाज बेहतरीन और इमोशनल करने वाला तोहफा माना जाता है।
आप दोनों की बचपन या कॉलेज के दिनों की चुनिंदा और खास तस्वीरों को प्रिंट करवाकर फ्रेम में सजा सकती हैं। यह गिफ्ट जब आपकी दोस्त देखेगी, तो वह पुरानी यादों में खो जाएगी।
पर्सनलाइज्ड कॉफी मग
आजकल नाम, तस्वीर वाले कस्टमाइज्ड कॉफी मग का क्रेज काफी ज्यादा चल रहा है। यह एक ऐसा गिफ्ट है जिसे आपकी दोस्त रोज सुबह चाय या कॉफी पीते वक्त इस्तेमाल कर सकती है। जब भी उसकी नजर इस अनोखे मग पर पड़ेगी, उसे आपकी बेमिसाल दोस्ती और इस खास फ्रेंडशिप डे की तुरंत याद आ जाएगी, जो आप दोनों के रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाएगी।
हैंडमेड फ्रेंडशिप कार्ड बनाकर करें सरप्राइज
बाजार में मिलने वाले ग्रीटिंग कार्ड्स से कहीं ज्यादा असरदार और दिल के करीब वे कार्ड्स होते हैं, जिन्हें आप अपने हाथों से खुद तैयार करती हैं।
इस कार्ड में अपनी दोस्ती के सफर, खट्टी-मीठी नोकझोंक और कुछ खास मैसेज को खुद ले लिखें। खुद से बनाए गए कार्ड और मैसेज से बेहतरीन शायद ही कोई गिफ्ट या सरप्राइज होगा।
चॉकलेट और स्नैक हैम्पर से महसूस कराएं खास
अगर आपकी सहेली या दोस्त को खाने-पीने का बहुत शौक है, तो उनकी पसंद की चॉकलेट, कुकीज, चिप्स और अन्य स्वादिष्ट स्नैक्स को मिलाकर एक सुंदर सा हैम्पर तैयार करें। इस स्वादिष्ट बॉक्स को रंग-बिरंगे रिबन से सजाकर सरप्राइज के रूप में दें। यह एक ऐसा आसान और लोकप्रिय उपहार है, जो हर किसी के चेहरे पर तुरंत एक बड़ी सी मुस्कान ले आता है और सेलिब्रेशन के मजे को दोगुना कर देता है।
स्पेशल की-चेन या फ्रेंडशिप ब्रेसलेट देकर करें सरप्राइज
आप दोनों के नाम के पहले अक्षर या किसी खास थीम पर आधारित स्टाइलिश की-चेन और फ्रेंडशिप ब्रेसलेट हमेशा से ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं।
इसे आप अपने दोस्त की चाबी के गुच्छे या कलाई के लिए चुन सकती हैं। यह छोटा-सा पॉकेट-फ्रेंडली गिफ्ट दिखने में जितना प्यारा लगता है, उतना ही स्पेशल भी होता है और आपके दोस्त को हर पल आपकी मौजूदगी का अहसास कराता रहता है।
गेट-टुगेदर का करें प्लान
अगर आपके पुराने या स्कूल के दोस्त आप जिस शहर में रहती हैं वहां रहते हैं, तो आप मिलने का प्लान बना सकती हैं। इससे न केवल सब लोग आपस में मिल सकेंगे बल्कि पुरानी यादों और मस्ती को दोबारा से जीने का मौका मिलेगा। यदि ऐसा संभव नहीं है और आपकी दोस्त किसी दूसरे शहर में रहती है, तो आप बिना बताए उससे मिलने जा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- पुराने दोस्त से बातचीत है बंद? इस फ्रेंडशिप डे से पहले इन 5 तरीकों से करें पैच-अप
इन तरीकों को अपनाकर आप अपनी बेस्ट फ्रेंड के लिए सरप्राइज प्लान कर सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Magnific, herzindagi
