आप भी YouTube पर अपना चैनल शुरू करने का सोच रही हैं, तो इसमें देर करने की जरूरत नहीं है। ऐसे कई लोग हैं, जो कैमरे के सामने आने की झिझक की वजह से वीडियो नहीं बना पाते, लेकिन आप केवल आवाज पर भी वीडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं। YouTube पर आगे बढ़ने के लिए केवल कैमरे के सामने बैठकर वीडियो बनाना जरूरी नहीं है। अगर आप अपना चेहरा दिखाना नहीं चाहतीं, तब भी अपने पसंदीदा टॉपिक पर चैनल शुरू कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बिना फेस के यूट्यूब चैनल शुरू करने के कुछ आइडियाज विस्तार से बताएंगे।
1- वीडियो के ऊपर Voice Over लगाकर YouTube वीडियो बनाएं
ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें कैमरे के सामने आकर वीडियो शूट करना अच्छा नहीं लगता। वह अपना फेस नहीं दिखाना चाहते। ऐसे लोग वॉइस ओवर पर वीडियो बनाकर डाल सकते हैं। ऐसी वीडियो भी बहुत ज्याजा चलती है, क्योंकि आप ओरिजनल आवाज यूज कर रहे हैं। स्क्रीन पर शब्दों के हिसाब से उससे जुड़ी तस्वीरें, वीडियो क्लिप, टेक्स्ट या ग्राफिक्स दिखा सकती हैं।
- उदाहरण- अगर आप ट्रैवल से जुड़ी वीडियो बना रही हैं, तो आपको केवल नजारा दिखाना है और पीछे आपकी आवाज आती रहेगी। आप किसी जगह के बारे में जानकारी इकट्ठा करके अपनी आवाज में बता सकती हैं कि वहां कैसे पहुंचें, कब जाना अच्छा रहेगा, क्या देख सकते हैं। इससे आपको फेस की भी जरूरत नहीं होगी और आप अपना चैनल शुरू कर पाएंगी। ध्यान रखें कि अगर आप किसी और की वीडियो पर अपनी आवाज लगाएंगी, तो इससे यूट्यूब पर आपको फायदा नहीं मिलेगा।
2- साइड फेस वीडियो बनाकर YouTube पर डाल सकती हैं।
अगर आप अपना चेहरा नहीं दिखाना चाहतीं तो पीछे से या साइड से बोलते हुए शूट कर सकती हैं। इससे आपका चेहरा भी समझ नहीं आएगा और आप अपने पसंदीदी टॉपिक पर वीडियो भी बना पाएंगे। इसमें कैमरा इस तरह लगाया जाता है कि सिर्फ आपके हाथ या साइड फेस दिखाई देता है।
इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें? सिर्फ लिंक्स शेयर करके होगी कमाई
- इस तरह के चैनल से लोग ज्यादा कनेक्ट करते हैं, क्योंकि वह आपको देखने की इच्छा रखते हैं, लेकिन आप अपनी बात आधा फेस दिखाकर कर रही हैं।
3- फोटो पर Voice Over देकर वीडियो बनाएं
आजकल लोग फोटो को जोड़कर भी वीडियो क्रिएट करने लगे हैं। जैसे-जैसे आवाज आती है, फोटो उसी हिसाब से जोड़ी जाती है, ताकि शब्दों के साथ फोटो मेल खाए। इसमें किसी टॉपिक पर जानकारी जुटाकर पहले उसकी स्क्रिप्ट तैयार करें और फिर उसी जानकारी से जुड़ी तस्वीरों और ग्राफिक्स से वीडियो बनाएं।
इसे भी पढ़ें- Instagram पर नहीं आ रहे हैं लाइक्स? ChatGPT का सही इस्तेमाल कर इंस्टाग्राम पर ऐसे पाएं लाखों व्यूज
- उदाहरण-अगर आप जन्माष्टमी पर वीडियो बनाना चाहती हैं, तो आप अपनी आवाज में बता सकती हैं कि जन्माष्टमी पर क्या खास होता है, घर में पूजा की तैयारी कैसे करें या किसी शहर के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर में क्या देखने को मिलता है। बात जिस चीज की हो रही है, स्क्रीन पर उसी से रिलेटिड फोटो लगाएं।
निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि बिना फेस के भी वीडियो बनाकर पैसे कमाए जा सकते हैं। ऐसे कई लोग हैं, जो बिना फेस दिखाए YOUTube से पैसे कमा रहे हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- magnific
