Table Saaf Karne Ke Tarike: हम सभी रोजाना घर की साफ-सफाई करते हैं, लेकिन अगर बात फर्नीचर के क्लीनिंग की करें, तो हफ्ते में एक बार या महीने में दो बार ही हो पाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि बिजी लाइफस्टाइल के बीच में घर की डीप क्लीनिंग करना मुश्किल होता है। कई बार तो ऐसा होता है कि मेज साफ करने के अगले ही दिन फिर से गंदा दिखने लगता है। कई बार तो मेज पर जमा गंदगी दूर से ही दिखने लगती है। ऐसे में लोग कुछ ऐसे तरीके खोजते हैं, जिसका इस्तेमाल कर वह वुडेन टेबल पर धूल जमने से रोक सकें। आज यहां हम आपको कुछ ऐसे हैक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेबल को क्लीन रखने में मदद कर सकते हैं।
मेज पर धूल जमने से कैसे रोकें?
- नॉर्मल कपड़े धूल को हवा में उड़ा देते हैं, जिससे वह वापस मेज पर आ जाती है। माइक्रोफाइबर कपड़ा धूल को अपने अंदर सोख लेता है।
- कपड़े को हल्का गीला या डस्टिंग स्प्रे छिड़क कर साफ करें। सूखा कपड़ा इस्तेमाल करने से बचें।
- हमेशा कमरे में पंखे, अलमारी या ऊंचे स्थानों की सफाई पहले करें और मेज की सफाई सबसे बाद में करें।
- प्लास्टिक, कांच या लकड़ी की मेज पर एंटी-स्टेटिक स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह स्टेटिक इलेक्ट्रिसिटी को कम करता है, जिससे धूल मेज की तरफ आकर्षित नहीं होती।
- पानी में कुछ बूंदें कपड़े धोने वाले फैब्रिक सॉफ्टनर की मिलाएं और इससे मेज को पोंछें। यह धूल को चिपकने से रोकता है।
- अगर मेज का इस्तेमाल कम होता है, तो उसे एक सुंदर सूती कपड़े या रनर से ढक कर रखें।
- अगर मेज खिड़की के पास है, तो भारी या नेट के पर्दे लगाएं जो बाहर से आने वाली धूल को रोक सकें।
- मेज पर जितने ज्यादा शोपीस, किताबें या तार होंगे, धूल उतनी ही ज्यादा जमेगी। मेज को जितना हो सके खाली रखें।
- कमरे के सीलिंग फैन और एसी के फिल्टर को हर महीने साफ करें। गंदे पंखे चलते समय पूरे कमरे में धूल बरसाते हैं।
इसे भी पढ़ें- पंखा साफ करने से लेकर शेविंग क्रीम के कमाल तक, साल 2025 में गूगल पर छाए रहें ये Cleaning Hacks
मेज को साफ करने के लिए बनाएं यह एक घोल
- मेज को साफ करने के लिए 2 कप पानी में 1 चम्मच जैतून का तेल, 1 चम्मच सिरका और 2 बूंदें डिश सोप की मिलाएं।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर मेज साफ करें।
- तेल लकड़ी को चमकाएगा और सिरका धूल को दूर रखेगा।
इसे भी पढ़ें- 100 रुपये बचाएं 2 मिनट में Bathroom चमकाएं! टाइल्स के पीले दाग होंगे साफ, अपनाएं सबसे आसान ट्रिक
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik, Shutterstock
