Waterproof Table Mat Kaise Banayen: कपड़े की फीटिंग या फिर सिलाई के दौरान निकलने वाले कुतरन को अक्सर लोग बेकार समझते हैं या फिर घर के किसी कोने में उठाकर रख देते हैं। आमतौर पर लोग इन्हें कचरा समझकर फेंक देते हैं या पोछा बनाने में इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि इन बेकार पड़े कपड़ों की मदद से आप अपने डाइनिंग टेबल के लिए बेहद खूबसूरत और काम का वॉटरप्रूफ टेबल मैट बना सकती हैं? ज्यादातर लोग डाइनिंग टेबल के लिए बाजार से टेबल मैट खरीदकर लाते हैं, लेकिन क्या हो जब आप इसे कम खर्च में तैयार कर पाएं।

हाथ से तैयार किए गए ये मैट न केवल दिखने में सुंदर लगते हैं, बल्कि टेबल पर पानी या चाय गिरने पर उसे खराब होने से भी पूरी तरह बचाते हैं। नीचे लेख में पढ़ें कपड़ों के कुतरन से वॉटरप्रूफ मैट कैसे बनाएं?

जरूरी सामान

  • कपड़ों के कतरन
  • मोटी प्लास्टिक शीट- 1 (टेबल की लंबाई के हिसाब से)
  • कैंची-1
  • न्यूज पेपर- 2
  • आयरन-1
  • पतली लेस- मैट के किनारे पर लगाने के लिए

वॉटर प्रूफ टेबल मैट बनाने का तरीका (Table Mat Making Process)

  • वॉटर प्रूफ मैट बनाने के लिए सबसे पहले कपड़ों के कतरन इकट्ठा कर लें।
  • इसके बाद कपड़ों के किनारे निकले धागे को काट लें।
  • फिर प्लास्टिक शीट को लेकर पर रखकर नापें।
  • अब प्लास्टिक शीट को बराबर जगह पर फैलाएं।
  • इसके बाद कपड़ों को शीट पर एक-एक करके सेट करें।
  • अब इसके ऊपर अखबार रख के आयरन करें।
  • आयरन करने के बाद आप देखेंगी कि कपड़े पॉलीथीन शीट पर चिपक गए होंगे।
  • इसके बाद दूसरी प्लास्टिक शीट रखें फिर इसके ऊपर पॉलीथन रखकर आयरन करें।
  • अब आपका रॉ वॉटरप्रूफ टेबल मैट तैयार है।
  • ध्यान दें सभी कोने अच्छे से जुड़ गए हो।
  • फिर सिलाई मशीन से पूरी में सिलाई करें।
  • इसके बाद मैट के कोने में तीर के आकार में कट लगाएं।
  • यह प्रक्रिया दोनों कोने पर करें।
  • इसके बाद चारों तरफ लेस लगाएं।
  • अब आप देखेंगी कि सुंदर वॉटरप्रूफ टेबल मैट बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें- पुरानी टी-शर्ट को बेकार समझने की न करें भूल, गर्मी से कर सकता है बचाव; पढ़ें इस्तेमाल के 3 तरीके

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Pinterest