गर्मियों में पौधे सूखने लगते हैं, जिसकी वजह होती है मिट्टी में खत्म होने वाली नमी और खाद। ऐसे में जरूरी है कि आप पौधो की खाद को बदलें और इसमें कुछ ऐसी चीजों को मिक्स करें, जिसे मिलाने के बाद आपके पौधे हरे भरे नजर आए। इसके लिए आप तरबूज के छिलके, सरसों की खली और नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर सकती हैं, जो पौधों के लिए अच्छा होता है। आइए आपको बताते हैं इसका इस्तेमाल कैसे करें और इसके क्या फायदे होते हैं?
पौधों के लिए खाद क्यों होती है जरूरी?
अगर आपने घर में प्लांट लगाएं हैं, तो इन्हें संभालकर रखना जरूरी होता है। ऐसे में आप इसमें खाद भी अलग-अलग तरह की खाद बनाकर डालते हैं, ताकि पौधों में जान बनी रहे। खाद जरूरी होती है, ताकि पौधे अच्छे से बड़े हो सकें। बस आपको इसे सही तरीके से बनाना है और पौधों के लिए इस्तेमाल करना है।
पौधों के लिए घर पर खाद कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको तरबूज के छिलकों को एक टब में इकट्ठा कर लेना है।
- इसमें थोड़ा सा पानी डालकर रखें ताकि ये नरम हो जाएं।
- इसके बाद इसमें आपका नारियल के छिलकों का बुरादा डालना है, तो अच्छे से सारा पानी सोख लें।
- इसमें आपको सरसों की खरी को डालना है।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लेना है।
- इसे इस तरह से मिक्स करें कि तरबूज के छिलकेमुलायम होने के बाद इन चीजों में मिक्स हो सकें।
- इसके बाद इसे 1 दिन के लिए रख दें।
- फिर इसे पौधों में डालने के लिए इस्तेमाल करें।
- इसे आप हल्का सा पानी डालकर इस्तेमाल में लाएं।
- इससे आपके पौधे कुछ दिनों में हरे भरे होते नजर आएंगे। साथ ही आपको किसी तरह की कोई खाद बाहर से लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
इस तरह से आप तरबूज के छिलकों को 2 चीजों से मिलाकर खाद तैयार कर सकती हैं। इसे आप 1 से 2 हफ्ते के लिए स्टोर करके रख सकती हैं। इससे आपको बाजार से खाद लाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आपके पौधे हरे भरे नजर आएंगे। साथ ही आप इसे किसी भी पौधे में डाल सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
