Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:49 PM IST

केवल 15 दिनों में नए पत्तों और कलियों से भर जाएगा गुलाब, करें यह 1 काम

अक्सर देखा जाता है कि बालकनी में लगा गुलाब का पौधा सूख नहीं रहा होता, लेकिन फिर भी उसमें नए पत्ते नहीं आ रहे और न ही कलियां निकल रही होती हैं।
Updated:- 2026-08-30, 17:30 IST
image

गुलाब का पौधा लगाना लगभग हर किसी को पसंद होता है। लोग इसे बड़े शौक से लगवाते हैं, क्योंकि इसमें निकलने वाले फूल गार्डन की खूबसूरत में चार चांद लगा देते हैं। हर महिला जब नर्सरी से गुलाब का पौधा खरीदकर घर लाती है, तब उस पर ढेर सारी कलियां और खिले हुए फूल देखकर यही उम्मीद करती है कि उनका पौधा हमेशा फूलों से लदा रहेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। अगर आप इसका ख्याल सही से नहीं रखेंगी, तो इसमें कलियां निकलना बंद हो जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जिसकी मदद से आप आसानी से गुलाब के पौधे में जान डाल देंगी।

गुलाब के पौधे में डालें सरसों की खली का घोल

गुलाब के पौधे में नए पत्ते और फूल लाने के लिए इसमें सरसों की खली का घोल डाला जा सकता है। सरसों की खली एक ऐसा खाद है, जो मिट्टी में पोषक तत्व और फूलों को बढ़ाने में मदद करता है।

सरसों की खली गुलाब के लिए क्यों फायदेमंद है?

सरसों का तेल निकालने के बाद बचने वाला छिलका सरसों की खली कहलाता है। इसे खाद की तरह यूज किया जाता है, जो पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। अगर मिट्टी लंबे समय से बदली नहीं है या पोषण के लिए कोई खाद नहीं डाली है, तो आप यह डाल सकती हैं।

increase rose plant flowering naturally

सरसों की खली का घोल कैसे बनाएं?

इसके लिए सबसे पहले आपको साफ पानी में ग 1-2 चम्मच सरसों की खली डालनी है। यह आपको मार्केट में पाउडर के रूप में भी मिल जाएगी। इसे आप 24 घंटे के लिए पानी में डालकर छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: गुलाब का पौधा फूलों से जाएगा भर, बस चायपत्ती के साथ मिलाकर डालें यह 1 चीज

  • 24 घंटे के बाद इसे छान लें और इसके बाद जो घोल मिलेगा, उसे आप पौधे में डाल सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि इस घोल का यूज आपको गुलाब के पौधे की मिट्टी में करना है।
  • खली को सीधे गमले की मिट्टी पर ज्यादा मात्रा में नहीं डालना है।
  • अगर आपका पौधा छोटे गमले में है, तो कम मात्रा में घोल डालना ही अच्छा रहता है।

watering-tips-for-plants-in-hindi

निष्कर्ष- इससे आप समझ गए होंगे कि घोल तैयार करने के बाद इसे सीधे पौधे की पत्तियों पर नहीं डाला जाता। इसे मिट्टी में जड़ों के आसपास डालना ही अच्छा होता है। अगर मिट्टी सूखी है, तो पहले पानी डालकर मिट्टी को हल्का गीला कर लें, इसके बाद घोल को डालें।

यह भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- gemini, magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।