गर्मियों में हर कोई अपने घर को ठंडा बनाए रखने के लिए जद्दोजहद करता है। जब तेज धूप सीधे घर में आती है तो पूरा कमरा गरम हो जाता है। ऐसे में लोग ठंडक पाने के लिए एसी और कूलर चलाते हैं। साथ ही ऐसे पौधे लगाते हैं जो बाहर की गर्मी को एब्जॉर्ब कर सके और घर ठंडा हो पाए। इसके अलावा अगर पर्दे भी सही लगे हों, तो कमरे को ठंडा रखा जा सकता है। ऐसे में लोग बाजार जाकर या ऑनलाइन पर्दे मंगवाते हैं।

लेकिन अगर आप चाहें तो घर पर ही पर्दे बना सकती हैं। इसमें आपका एक भी पैसा नहीं लगेगा। जी हां, हम आपको एक ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप फ्री में घर बैठे पर्दे बना सकती हैं। अगर आपके पास पुरानी सूट या साड़ियां हैं तो इससे बोहो पर्दे बना सकती हैं। ये दिखने में भी बहुत सुंदर लगते हैं और गर्मी को भी रोकते हैं। हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप कैसे पर्दे बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

पसंद किया जा रहा बोहेमियन स्टाइल

आज कल घर को डेकोरेट करने में बोहेमियन स्टाइल खूब पसंद किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग कलर, प्रिंट और कपड़ों को मिलाकर डेकोरेट किया जाता है। ऐसे में अगर आप अपने घर में बोहो पर्दे लगाएंगी तो आपके कमरे को लग्जरी लुक मिलेगा।

यह भी पढ़ें- DIY Barbie Doll: पुराने कपड़ों से घर पर बनाएं सुंदर बार्बी डॉल, बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

किन कपड़ों से बनाएं पर्दे?

बोहो पर्दे बनाने के लिए आप कॉटन, मलमल, रेयॉन या लाइट फैब्रिक वाली पुरानी साड़ियों और सूट का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि बहुत मोटे या भारी कपड़ों से पर्दे न बनाएं। अगर आपके पास अलग-अलग कलर्स और प्रिंट वाले कपड़े हैं, तो ये सही रहेंगे।

यह भी पढ़ें- DIY Bangle Holder: पीवीसी पाइप से बनाएं बैंगल ऑर्गनाइजर, कबाड़ के जुगाड़ से चमकेगा ड्रेसिंग टेबल

ऐसे बनाएं बोहो पर्दे

  • सबसे पहले घर में रखी पुरानी साड़ियों और सूटों को निकालें।
  • जिस खिड़की या दरवाजे के लिए पर्दा बनाना है, उसका नाप ले लें।
  • साइज के हिसाब से कपड़े काटें।
  • अगर अलग-अलग कपड़ों को जोड़ना है, तो थोड़ा एक्स्ट्रा कपड़ा रखें।
  • अब अलग-अलग कलर्स और प्रिंट वाले कपड़ों को जोड़कर नया डिजाइन तैयार कर लें।
  • इसके बाद सभी कपड़ों को रखकर सिल लें।
  • ऊपर की तरफ पर्दे की रॉड डालने के लिए एक फोल्ड बनाएं।
  • पर्दे को खूबसूरत बनाने के लिए नीचे की तरफ लेस या टैसल लगा सकती हैं।
  • आपका खूबसूरत बोहो पर्दा तैयार है।

घर को मिलेगा नया लुक

आपको बता दें कि बोहो पर्दे धूप आने से तो रोकेंगे ही, साथ ही आपके घर को भी एक खूबसूरत लुक देंगे। लिविंग रूम, बेडरूम या बालकनी में ऐसे पर्दे लगाएंगी तो आप देखेंगी कि आपका घर कितना सुंदर लग रहा है।

यह भी पढ़ें- Living Room में लगाएं ये खूबसूरत Indoor Plants, नेचुरल हवा के साथ मिलेगा लग्‍जरी लुक

तो अगर आपके पास भी पुरानी साड़ियां और सूट हैं तो उनसे आप बोहो पर्दे बना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- urbanhomelooks