हमारे जूते बहुत जल्दी गंदे और बेजान नजर आने लगते हैं। मार्केट में मिलने वाली महंगी शू-पॉलिश न सिर्फ जेब पर भारी पड़ती हैं, बल्कि उनमें मौजूद केमिकल्स कई बार जूतों के चमड़े को भी नुकसान पहुंचा सकती हैं। ऐसे में महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय आप अपनी रसोई में मौजूद सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बता दें कि सरसों के तेल में नेचुरल फैट्स और कंडीशनिंग गुण पाए जाते हैं, जो जूतों की खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि सरसों के तेल से जूतों को कैसे साफ किया जा सकता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

सरसों के तेल से जूतों को चमकाने के तरीके

सबसे पहले जूतों पर जमी धूल और सूखी मिट्टी को साफ करें। इसके लिए एक पुराना सूती कपड़ा या सॉफ्ट ब्रश लें और जूतों को अच्छी तरह पोंछ लें। 

अब सरसों के तेल का यूज करते समय ध्यान रखें कि इसकी मात्रा बहुत कम होनी चाहिए। ऐसे में आप एक छोटी कटोरी लें और उसमें आधा चम्मच सरसों का तेल लें। यदि आपके जूते ज्यादा पुराने और बेजान नजर आ रहे हैं, तो आप तेल में दो बूंद नींबू का रस भी मिला सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - बिना पॉलिश चमकेंगे जूते, घर में मौजूद इन 7 चीजों से काले और भूरे जूतों में लाएं नई जैसी चमक

अब एक सूती कपड़ा लें या अपनी उंगली की मदद से तेल को बहुत हल्की परत के रूप में जूतों पर लगाएं। खासकर उन जगहों पर अच्छी तरह फैलाएं जहां से चमड़े का रंग हल्का पड़ गया है। 

कोटिंग करने के बाद उन्हें तुरंत पहनकर बाहर न जाएं। जूतों को कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए किसी हवादार जगह पर रख दें। 

आप फिर सूखा सूती कपड़ा लें। इस कपड़े से जूतों को तेजी से रगड़ें। ऐसा करने से जूतों पर मौजूद एक्स्ट्रा तेल साफ हो जाएगा और जूतों में एक शानदार नई जैसी शीशे जैसी चमक आ जाएगी। 

इसे भी पढ़ें - Shoe Odor: ₹1 की इस चीज से दूर करें जूतों की बदबू, ब‍िना धुले गायब हो जाएगी सारी दुर्गंध

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik