सोने की अंगूठी साफ करने में अक्सर महिलाओं को काफी समय लग जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इसमें बने डिजाइन में गंदगी फंस जाती है, जो ब्रश से रगड़ने पर भी साफ नहीं होती। अगर आप हर दिन अंगूठी पहनती हैं और इसकी सफाई पर ध्यान नहीं देंगी, तो इसे साफ करना आसान नहीं होगा। आजकल सोने की रिंग में कई तरह के डिजाइन आने लगे हैं। जालीदार पैटर्न से लेकर बारीक कारीगरी वाली रिंग में गंदगी जल्दी साफ नहीं होती। इन डिजाइनों के छोटे-छोटे छेद और कोने में धूल, तेल और गंदगी ज्यादा जमती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको सोने की अंगूठी साफ करने के आसान टिप्स विस्तार से बताएंगे।

सोने की अंगूठी कैसे साफ करें?

  •  गंदगी साफ करने के लिए सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना है। पानी में बर्तन धोने वाला लिक्विड या साबुन के टूकड़े डाल दें।
  • पानी गर्म हो जाए, तो इसमें रिंग डालकर लगभग 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  •  इससे गंदगी ढीली हो जाती है और अपने आप पानी में निकल जाती है।
  • अगर गंदगी बाहर नहीं निकल रही हैं, तो एकदम पतले मुलायम ब्रश से रिंग को रगड़ें।
  • इलले अंगूठी में जो गंदगी फंसी होती है, वह निकल जाती है।
  • यह अंगूठी साफ करने का अच्छा तरीका है। 

कॉटन बड का यूज करें

  • ब्रश की मदद से अगर साफ नहीं हो रहा है, तो आप कॉटन बड का यूज कर सकती हैं।
  • अंगूठी को गर्म पानी से बाहर निकालें और हल्के हाथ से कॉटन बड से रगड़ेंय़
  • इसके जाली वाले डिजाइन पर धीरे-धीरे घुमाएं।
  • कई बार ब्रश नहीं पहुंच रहा होता, तो कॉटन बड से साफ करना आसान हो जाता है।

टूथपेस्ट और पतली तार का यूज करें

रिंग को साफ करने के लिए आप टूथपेस्ट का भी यूज कर सकती हैं, लेकिन अगर गंदगी निकालनी है, तो आप किसी पतली तार का यूज करें। रिंग के डिजाइन में आप छेद के बराबर वाली तार का यूज करें। इससे गंदगी निकल जाती है। ध्यान रखें कि तार छेद से ज्यादा मोटी न हो, नहीं तो डिजाइन खराब हो सकता है।

पानी की तेज धार

गंदगी अगर फिर भी साफ नहीं हो रही है, तो आप तेज पानी के धार से इसकी सफाई कर सकती हैं। इसके लिए आपको पहले गर्म पानी में रिंग को रखना है। 30 मिनट छोड़ने के बाद रिंग को पानी से निकालें। अब किचन की सिंक के जाली को कवर कर दें। क्योंकि, जब आप नल के नीचे रिंग को पकड़कर पानी डालेंगी, तो यह आपके हाथों से छूट सकती है और नाली में जा सकती है। इसलिए, जाली को कवर कर दें।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- magnific